Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: अपनी संपत्ति बेचकर राहुल गांधी के लिए विमान खरीदेंगे कांग्रेसी नेता

इंदौर। मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं को राहुल गांधी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने आधुनिक सुविधाओं से लैस एक विमान खरीदने के लिए अपनी संपत्ति बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेताओं की मानें तो प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर करोड़ रुपये खर्च हो रहे है, लेकिन विपक्ष के सबसे बड़े नेता की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Congress leader will buy aircraft for Rahul gandhi by selling property

चुनावी साल में कांग्रेस नेताओं में भीड़ से अलग हटकर खुद की पहचान बनाने की होड़ सी मची हुई है। अब इंदौर कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अपनी जायदाद बेचने का फैसला लिया है। इसके लिए बकायदा इंदौर कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कांग्रेस कमेटी के लैटर हेड पर राहुल गांधी के लिए विमान खरीदने के लिए अपनी संपत्ति बेचने का विज्ञापन जारी किया है।

दरअसस, पिछले दिनों दिल्ली से हुबली जाते वक्त राहुल गांधी के विमान में खराबी आ गई थी। जिसकी पुष्टि डीजीसीए ने भी की थी। अपने नेता की सुरक्षा के लिए अब इंदौर के कांग्रेसी नेता अपनी संपत्ती बेचकर राहुल गांधी के लिए नया विमान खरीदने के लिए रुपये जुटाएंगे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा सकते है। विपक्ष के हमारे नेता के लिए हम भी विमान खरीदेंगे। इसके लिए फिलहाल, इंदौर के चार कांग्रेसी नेताओं ने अपनी संपत्ती बेचने का फैसला लिया हैं।

कांग्रेस नेताओं के इस स्टंट पर भाजपा नेताओं ने भी चुटकी ली है। भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि ये केवल पब्लिसिटी स्टंट है। कांग्रेस नेताओं को इतनी चिंता है, तो अपनी संपत्ति बेचकर कांग्रेस कार्यालय में जमा कर दें। दिखावा क्यों कर रहे है। फिलहाल चुनावी साल में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए नेता अलग-अलग पैतरे अपना रहे है। हकीकत जब ही सामने आएगी जब ये अपने नेता के लिए पूरी संपत्ती बेचकर पार्टी को दान कर दें।

ये भी पढ़ें: SC/ST एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे सवर्ण, धारा 144 लागू, इंटरनेट पर निगरानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+