Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore में लगा भ्रष्टाचार का पेड़, पत्ती की जगह नोट और फूल की जगह लगे शिक्षा मंत्री के फोटो

NTA यानी (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा कराई जाने वाले NEET सहित कई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कांड में सम्मलित होने के विरोध में कांग्रेस ने वृक्ष लगाए, जिनका नाम NTA भ्रष्टचार वृक्ष किया गया। वृक्षा रोपण नोट लगे हुए वृक्षों का किया गया।

इसी के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया है, जहां कांग्रेस ने लगाए NEET भ्रष्टाचार वृक्षारोपण नोट का वृक्ष लगाया। पत्तियों की जगह नोट लगाए, और फूलों की जगह शिक्षा मंत्री के फोटो लगाए हैं। इस दौरान मुख्य रूप से निखिल वर्मा, राज हिंगेकर, संदीप कुंडावनी उपस्थित थे।

Indore

प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया की, NEET परीक्षा में पेपर लीक कांड के कारण 24 लाख विद्यार्थियो का भविष्य दांव पर लग गया है, जो एजेंसी NTA देश की कई भर्ती परीक्षा करवाती है, उसकी भूमिका बड़े सवालों के घेरे में है। इस साल 5 मई को हुई NEET परीक्षा के 4 जून को आए परिणाम में 67 बच्चों को 100 फीसदी नंबर हासिल हुए, जबकि विगत वर्ष केवल 2 बच्चों को इतने नंबर हासिल हुए थे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया की, 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए। यह दर्शाता है की, पेपर लीक हुआ है। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अभी भी NTA को बचाने में लगे हैं, जबकि NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी जब-जब जिस भर्ती परीक्षा के प्रभारी रहे है, वह परीक्षा में पेपर लीक हुआ है, और इस पेपर लीक की जांच भी उनको दे दी गई है।

NTA द्वारा 15 दिन में होने वाली 3 परीक्षा को भी निरस्त किया है, जो दर्शाता है, NTA की हालत क्या है?, बिना पेपर लीक घोटाले के कोई परीक्षा नहीं करवा सकता है। लाखों छात्र पूरे देश में अलग-अलग जगह पुनः परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगी है, मगर केंद्र सरकार पेपर लीक कांड के आरोपियों को बचाने में लगी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग कर रहे हैं, सेल्फी ले रहे हैं, मगर बच्चों के विषय में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

ये भी पढ़े- NEET Scam पर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+