राहुल यान को लांच नहीं कर पा रही कांग्रेस, देश में सरकार चलाने की कला सिर्फ बीजेपी के पास: राजनाथ सिंह

Rajnath Singh news: महिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं। आप वहां जाकर देखिए, क्या हालत है। विकास तो दूर, इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन भाजपा शासित राज्यों में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलती। वहां खुशहाली और विकास है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ग्वालियर ग्रामीण में पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इसके अलावा सिंह ने शाम को भोजपुर के सतलापुर में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में सरकार चलाने की कला सिर्फ बीजेपी के पास है।

Congress is not able to launch Rahul vehicle, Rajnath Singh held meetings in gwalior and Raisen

भाजपा के लिए जनता ही जनार्दन, कांग्रेस में तो एक ही परिवार जनार्दन है

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। आप दोनों पार्टियों से वाकिफ हैं और उनके नेताओं को भी जानते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता जनार्दन होती है, लेकिन कांग्रेस के लिए एक परिवार ही जनार्दन है। सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए जनता की सेवा ही पुनीत कर्त्तव्य है और यही भाजपा-कांग्रेस मे सबसे बड़ा अंतर है।

पूरे नहीं किए वादे, केंद्र की योजनाओं में डाली रुकावट

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। पांच सालों में से साढ़े तीन साल भाजपा की सरकार रही और डेढ़ साल कांग्रेस की सरकार रही। हालांकि डेढ़ साल भी काम करने के लिए कम नहीं होते। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इन डेढ़ सालों में अपने घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। यही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में भी रुकावट पैदा की। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए 8 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए थे, लेकिन कमलनाथ सरकार ने उनमें से दो लाख आवास लौटा दिए।

करिश्माई काम कर रही है मोदी जी की सरकार

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में करिश्माई तरीके से काम कर रही है। देश में कांग्रेस की जितनी भी सरकारें रही हैं, सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं और कई मंत्रियों को इसके लिए जेल भी जाना पड़ा है। लेकिन मोदी सरकार पर बीते सालों में ऐसा एक भी आरोप नहीं लगा। कांग्रेस की सरकार के प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी कहते थे कि हम यहां से एक रुपया भेजते हैं, तो संबंधित व्यक्ति तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। देश में भ्रष्टाचार एक बड़ी चुनौती था और मोदी जी ने इस चुनौती को स्वीकार किया। 2014 में सरकार बनने के बाद मोदी जी ने मीटिंग बुलाई और कहा कि सभी के जनधन खाते खुल जाना चाहिए।

Rajnath Singh Congress is not able to launch Rahul Gandhi, only BJP has art of running government

सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां कोरोना से सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को वेक्सीन के डबल डोज लगाए गए हैं। यह मोदी जी के स्वच्छता अभियान का ही कमाल है कि अब लोग रेलवे स्टेशन पर भी कचरा फेंकने से पहले डस्टबिन खोजते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में अनेक गरीब लोग बिना इलाज के ही मर जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।

राहुल यान को लांच नहीं कर पा रही कांग्रेस

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं है, बल्कि एक ताकतवर राष्ट्र बन गया है। मोदी सरकार से पहले आतंकवादी देश में आते थे और वारदातें करके लौट जाते थे। लेकिन इस बार आतंकियों ने जब पुलवामा पर हमला किया तो मोदी सरकार ने 10 मिनट में फैसला किया और हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक करके आतंकियों और उनके आका को जवाब दे दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत अपनी सीमा के अंदर और सीमा पार करके भी देश की रक्षा करने में सक्षम है। 2014 से पहले जब भारत बोलता था, तो दुनिया उस पर ध्यान नहीं देती थी। लेकिन आज जब भारत बोलता है, तो सारी दुनिया ध्यान से सुनती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर रहा है, मंगल यान की तैयारी कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने राहुल यान को ही लांच नहीं कर पा रही है।

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कई जगहों पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। ऐसा मेरा मानना है कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, भाजपा के राहु-केतु कट जाते हैं, इसलिए उन्हें अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करनी चाहिए।

अकेले मुकाबला करने की हिम्मत नहीं, इसलिए एक हो रहे मोदी विरोधी

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के चुनाव में कई दल दिखाई दे रहे हैं। इनमें सपा और बसपा तो चुनावी चिड़ियाएं हैं, चुनाव के बाद वापस उत्तरप्रदेश चले जाएंगे। कांग्रेस ने इंडी गठबंधन बनाया है, लेकिन गठबंधन में शामिल दल और नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। इन्होंने कई मीटिंग कर ली, लेकिन मिलकर चुनाव लड़ने का फार्मूला नहीं खोज पाए। सिंह ने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दल मोदी विरोधी हैं। ये दल प्रधानमंत्री मोदी का अकेले के दम पर मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए इन्होंने गठबंधन बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+