दिग्विजय सिंह का तीखा वार,कहा- 'ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से फिर से जीवित हो गई कांग्रेस'

भोपाल। एक बार फिर से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा वार किया है,रविवार को ग्वालियर मे मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि राहुल और प्रियंका के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी पार्टी छोड़कर चले जाएंगे लेकिन अगर वो ये सोच रहे हैं कि उनके जाने के बाद पार्टी को काफी नुकसान हुआ है तो मैं बता दूं कि वो काफी गलत सोच रहे हैं।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Congress नेता Digvijaya Singh का Jyotiraditya Scindia पर पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    'सिंधिया के जाने से कांग्रेस फिर से जीवित हो गई'

    'सिंधिया के जाने से कांग्रेस फिर से जीवित हो गई'

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने सब कुछ दिया है, जो राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के सबसे करीबी लोगों में से एक थे, जो कार्य समिति के सदस्य थे,वे पार्टी छोड़ देंगे और चले जाएंगे, लोग कहते थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के चले जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। मैं कहता हूं कि उनके जाने के बाद कांग्रेस फिर से जीवित हो गई।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को कहा था-टाइगर

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को कहा था-टाइगर

    इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर वाले बयान पर भी तीखा वार किया था और कहा था एक जंगल में एक ही शेर रहता है, दरअसल सीएम शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेर करके कहा कि मैं उन दोनों को कहना चाहता हूं, कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी। आप दोनों सुन लिजिए। टाइगर जिंदा है। सिंधिया ने टाइगर खुद को बताया था। साथ ही वीडियो पर कैप्शन लिखा कि 'मध्य प्रदेश के विकास, प्रगति, उन्नति और मेरे प्रदेशवासियों की रक्षा के लिए टाइगर अभी जिंदा है।'

    एक जंगल में एक ही शेर रहता है: दिग्गी राजा

    एक जंगल में एक ही शेर रहता है: दिग्गी राजा

    जिस पर पलटवार करते हुए दिग्गी राजा ने ट्वीट किया था कि शेर का सही चरित्र आप जानते हैं? एक जंगल में एक ही शेर रहता है!! इस ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने दो शेरों की आपस में लड़ाई करते हुए एक फोटो भी शेयर की थी।

    कमलनाथ-दिग्विजय पर बरसे थे सिंधिया

    कमलनाथ-दिग्विजय पर बरसे थे सिंधिया

    मालूम हो कि शनिवार को बीजेपी के सदस्यता कार्यक्रम में सिंधिया ने भी कांग्रेस पर तीखा वार किया था, उन्होंने कहा था कि अंचल के लोगों ने कमलनाथ को सर्वाधिक सीटें देकर सीएम बनाया लेकिन उन्होंने यहां की सूरत बिगाड़ कर रख दी। उन्होंने हर गली में भ्रष्टाचार फैला दिया। सिंधिया ने कहा कि मैं ऐसे परिवार से आता हूं जहां मान सम्मान के लिए झंडा और डंडा उठाया जाता है। दिग्विजय सिंह की ओर इशारा करते हुए सिंधिया ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार के समय दो मुख्यमंत्री थे एक बाहर से और एक अंदर से और दोनों ही अपना मतलब साध रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+