Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस को मिला आदिवासी सपोर्ट का बूस्टर डोज, बढ़ सकती है लोकसभा में सीटें, उमंग की सक्रियता से बढ़ी ताकत

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की धार जिले के बदनावर में हुई आम सभा और इस सभा के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा दिखाई गई ताकत के कारण अब प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दमखम दिखा सकती है। इस सभा के जरिए राहुल गांधी ने देश भर के आदिवासियों को साधने का काम किया।

यहां से आदिवासियों के बीच संदेश देशभर में जाए इसकी जिम्मेदारी उमंग सिंघार ने उठाई थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इस क्षेत्र के हजारों आदिवासियों को सभा में लाने का काम किया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का असली मालिक बताते हुए उन्हें साधने की कोशिश की।

Congress gets booster dose of tribal support seat may increase in Lok Sabha elections Umang Singhar

इसके लिए उन्होंने पहले से ही धार जिले को चुन लिया था। इसके पीछे राहुल गांधी का उमंग सिंघार पर भरपूर भरोसा था। उमंग सिंघार इसी जिले से आते हैं और वह राहुल गांधी की टीम में काम करने वालों में शुमार है।

उमंग सिंघार के बल पर राहुल गांधी ने यहां पर आदिवासियों के बीच में उनके हित में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले का ऐलान किए। राहुल गांधी का आदिवासियों के हित में किए गए वादे लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए बूस्टर डोज साबित हो सकते हैं।

Congress gets booster dose of tribal support seat may increase in Lok Sabha elections Umang Singhar

प्रियंका गांधी ने भी जताया था विश्वास

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर भरोसाजताया था। वे उमांग के गृह जिले धार के सरदारपुर में सभा करने आई थी, तो उसे सभा के सूत्र और मंच का संचालन उमंग सिंघार के हाथ में ही था। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी की यात्रा उमंग सिंघार को राजनीतिक ऊंचाइयां दी गई हैं।

Congress gets booster dose of tribal support seat may increase in Lok Sabha elections Umang Singhar

सिंघार पर क्यों किया भरोसा

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग पर ही भरोसा दिखाया। यहां की सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी उमंग सिंघार को ही दी गई थी। उमंग ने जिम्मेदारी पर खड़ा उतारते हुए यहां पर ऐतिहासिक भीड़ जुटा सभा सुनने के लिए आए लोगों में उमंग सिंगार और उनकी टीम ने इतना उत्साह भर दिया कि राहुल गांधी करीब 2 घंटे देरी से सभा में पहुंचे लेकिन सभा सुनने वालों की भीड़ कम नहीं हुई यहीं पर कांग्रेस विधायकों की बैठक राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली। यहां बैठक लेकर भी यह संदेश दिया गया की उमंग सिंगार पर पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को खासा भरोसा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+