Jabalpur News: जबलपुर में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व महाअधिवक्ता शशांक शेखर ने ज्वाइन की भाजपा
MP News: मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के बाद से ही लगातार कांग्रेस को झटके के बाद झटके लग रहे हैं। आज सुबह फिर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल, जबलपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बता दे एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने भी भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां विधायक और पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक और जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शशांक शेखर मध्य प्रदेश के सीनियर वकील है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीब 10000 वकीलों को एकत्रित कार्य जबलपुर में बड़ा अधिवक्ता आंदोलन सम्मेलन आयोजित किया था।
शशांक शेखर ने स्पष्ट किया कि उनकी सनातन मूल्यों में गहरी आस्था है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उपेक्षित करने से उन्हें गहरा दुःख हुआ। इसके बाद से, उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने देश-दुनिया में जो प्रतिमान स्थापित किए हैं और विकसित भारत की दिशा में जारी ठोस प्रयासों ने भी भाजपा के प्रति आकर्षण को बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications