MP: पुलिस से बोलीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मेरे एजेंटों को हाथ लगाया तो हाथ काटकर फेंक देंगे
सागर, 06 जुलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले रौद्र रूप में नजर आई, आधी रात को पुलिस पर जबरिया कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को उठाने के मामले में वे पुलिस पर पिल पडी। चौराहे पर चिल्लाकर बोली- मेरे एजेंटों को किसी ने हाथ भी लगाया तो हाथ काट कर फेंक देंगे। उन्होंने वोटिंग से पहले भाजपा द्वारा मतदाताओं को शराब और पैसे बांटने के आरोप लगाते हुए पुलिस पर सहयोग करने के आरोप भी जड दिए। अध्यक्ष और पुलिस के बीच इस विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है।

मप्र के सागर में निकाय चुनाव से ठीक 6 घंटे पहले सुभाषनगर में पुलिस और कांग्रेस में विवाद की स्थिति बन गई। मतदाताओं को शराब बांटने की शिकायत के बाद यहां पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के एजेंटों को उठाने का प्रयास किया। इसी बीच यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गई। पुलिसवालों ने पुलिसिया अंदाज दिखाया तो वे तेश में आ गईं और चिल्लाकर बोली- किसी ने मेरे एजेंटों को हाथ भी लगाएगा तो हाथ काटकर फेंक देंगे। मेरी बात को प्रत्याशी और हर कोई सुन ले। इतना आसान नहीं है हमारे बच्चों को यहां से उठवाना। इस पूरे घटनाक्रम का किसी कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रेखा बोली आप शराब पकडने आए हो, मैं पकडवाती हूं चलो आप
रेखा चौधरी के तेवर देखकर एसआई भी सहम गए और बोले आप आराम से बात करिये, चुनाव में आरोप प्रत्यारोप तो लगते ही रहते हैं। रेखा चौधरी के साथ आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता भी पुलिस पर जबरिया कार्रवाई का आरोप लगाकर चिल्लाने लगे। मौके पर पुलिस को मामला बिना कार्रवाई के छोडना पडा। रेखा चौधरी अंत एसआई से कहती नजर आई, आपका मामला शॉट आउट हो गया, एसआई ने कहा हां, तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, अब चलो यहां से।
मोहल्ले-मोहल्ले रतजगा जैसी स्थिति
वोटिंग से ठीक पहले शहर के अंदरूनी और घनी बस्ती वाले वार्डों में रतजगा जैसे हालात थे। कांग्रेस को शक था कि भाजपा शराब और पैसे बंटवा रही है, तो भाजपा नेताओं को शक था कि कांग्रेस उनके वोटरों को प्रलोभन न देने लगे। इनके बीच में सक्षम और दबंग निर्दलीय प्रत्याशी व उनके एजेंट भी इन दोनों पार्टियों पर नजर रखे थे। शहर के मुख्य मार्गो पर पुलिस के गश्ती दल रातभर गश्त लगाते रहे। जो भी मिला तो उसे घर जाने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications