MP assembly election 2023: सागर की 4 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित, बाकी 4 सीटों पर वेटिंग

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश के चुनावी रण के लिए कांग्रेस ने भी देर सबेर सही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया हैं। नवरात्रि के पहले दिन 144 प्रत्याशियों वाली पहली लिस्ट में सागर जिले की चार सीटों का भी नाम हैं। जिसमे देवरी, बंडा, सुरखी, नरयावली विधानसभा शामिल है।

रहली, सागर, बीना और खुरई पर फिलहाल सस्पेंस बरक़रार हैं। कहा जा रहा है दो से चार दिन में आने वाली दूसरी सूची में इन सीटों के कुछ नामों पर भी फैसला हो सकता हैं। प्रत्याशियों की सूची जारी होने से नेताओं ने भी राहत की सांस ली हैं। अब घोषित प्रत्याशियों को खुलकर जनता के बीच जाने का मौका हैं।

mp-Congress-candidates-declared-for-sagar-district-4-seats

लिस्ट में सागर जिले देवरी विधानसभा से पिछले दो बार से विधायक और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हर्ष यादव पर भरोसा जताया है वही बंडा विधानसभा से विधायक तरवर सिंह लोधी को पार्टी ने फिर से चुनावी समर में उतार दिया है, वही बात सुरखी विधानसभा की करे तो यहां अभी हाल में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नीरज शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत में विरोध में उतारा है जबकि नरयावली विधानसभा से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि चार विधानसभाओं में अभी फिलहाल सस्पेंस है जिसमे बीना, खुरई, रहली और सागर विधानसभा शामिल है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+