महापौर चुनाव: सागर में देवरानी-जेठानी और भाई-भाई के बीच अघौष‍ित फाइट

सागर। 6 जून
मप्र के सागर ज‍िला मुख्‍यालय पर नगरीय न‍िकाय चुनाव के दौरान रोचक ओर भाजपा के ल‍िए असमंजस की स्‍थ‍ित‍ि बन गई है। दरअसल सागर नगर न‍िगम पर करीब दो दशक से भाजपा का कब्‍जा है, यहां एक जुमला प्रचल‍ित है कि कहां गई कांग्रेस, कहां गुम गई कांग्रेस... अब यही जुमला भाजपा पर उल्‍टा पड गया, कारण भाजपा व‍िधायक के घर से ही कांग्रेस महापौर प्रत्‍याशी का निकाल लाई। दरअसल कांग्रेस ने ज‍िन न‍िध‍ि जैन को कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी बनाया है वे सागर व‍िधायक शैलेंद्र जैन की बहू हैं। उनके छोटे भाई व देवरी से पूर्व व‍िधायक सुनील जैन की पत्‍नी कांग्रेस पार्टी से मैदान में कूंदी हैं।

कांग्रेस की महापौर प्रत्‍याशी न‍िध‍ि जैन अपने पत‍ि सुनील जैन के साथ

भाजपा के कांग्रेस मुक्‍त भारत अभ‍ियान के दौरान प्रदेश कांग्रेस के मुख‍िया कमलनाथ ने सागर में मास्‍टरस्‍ट्रोक खेलते हुए महापौर प्रत्‍याशी का ट‍िकट भाजपा व‍िधायक शैलेंद्र जैन के छोटे भाई की पत्‍नी न‍िध‍ि जैन को दे द‍िया। ज‍िस द‍िन से टिकट म‍िला है उसी द‍िन से व‍िधायक शैलेंद्र जैन अपना दर्द सार्वज‍न‍िक करते हुए पर‍िवारवाद से दूर अपनी पूरी न‍िष्‍ठा पार्टी के प्रत‍ि जाह‍िर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड रहे हैं। इधर कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी न‍िध‍ि जैन व उनके पति और पूर्व व‍िधायक सुनील जैन मैदान में कूंद पडे हैं और जनसंपर्क शुरू कर द‍िया है। जबक‍ि अभी भाजपा पार्टी अभी ज‍िताउ प्रत्‍याशी के ल‍िए मंथन में ही जुटी है। बता दें की विधायक शैलेंद्र जैन तीन बार से भाजपा से व‍िधायक हैं, इसके पूर्व वे भाजपा ज‍िलाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं तो उनके छोटे भाई 25 साल पहले सागर की देवरी व‍िधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के ट‍िकट पर जीतकर व‍िधानसभा पहुंचे थे। शुरू से ही एक भाई कांग्रेस तो दूसरे भाजपा से जुडे हैं।

न‍िधी जैन के जेठ व जेठनी व‍िधायक शैलेंद्र जैन व अनु जैन

देवरानी को हराने, जेठ-ज‍ेठानी जुटेंगे
सागर में विधायक शैलेंद्र जैन व उनके भाई का कारोबार बीडी व्‍यवसाय है। हालांकि दोनों भाई तीन दशक से भाजपा और कांग्रेस की राजनीत‍ि में सक्र‍िय हैं। अब चूंकी न‍िध‍ि जैन कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी बनकर मैदान में कूद चुकी हैं सो भाजपा संगठन और आगामी द‍िनों में मि‍लने वाले महापौर प्रत्‍याशी को ज‍िताने के ल‍िए पूरी न‍िष्‍ठा और मेहनत सार्वजन‍िक करना होगी। सीधे तौर पर देवरी को हराने के ल‍िए व‍िधायक की पत्‍नी व समाजसेव‍िका अनु जैन और जेठ व‍िधायक शैलेंद्र जैन मैदान में नजर आएंगे और न‍िध‍ि को हराने के ल‍िए भाजपा के पक्ष में गली-गली वोट मांगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+