MP News: सिवनी गोवंश हत्याकांड में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी को हटाया
Seoni cow slaughter News: मध्य प्रदेश की सिवनी जिले में गोवंश हत्याकांड मामले में प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर छितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर कलेक्टर की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को दी गई है वहीं सुनील मेहता को सिवनी का नया एसपी बनाया गया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदू संगठन कार्रवाई को लेकर लगातार कर रहे थे प्रदर्शन
बता दे सिवनी गोवंश हत्याकांड मामले में लगातार हिंदू संगठन कार्रवाई को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे जिसके पास सीएम ने कल उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया था। नरसिंहपुर से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राव बहादुर सिंह ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
शनिवार सुबह, सीएम यादव ने सिवनी में गौवंश की हत्या के मामले में अतिरिक्त डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
संस्कृति जैन को सिवनी की नई कलेक्टर
संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वह पहले रीवा नगर निगम के आयुक्त रह चुकी हैं। इसके साथ ही, क्षितिज सिंघल को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जो पहले सिवनी के कलेक्टर थे। इंदौर देहात के एसपी सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
इसी दिन, गृह विभाग ने पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एडीजी सोनाली मिश्रा को मप्र पुलिस अकादमी के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस सुधार) अशोक गोयल को मानव अधिकार आयोग का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इंदौर की एसपी हितिका वासल को इंदौर देहात का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
बुधवार को मिले थे गोवंश
बता दे बुधवार को जिले के धनोरा और धूमा थाना क्षेत्र में गोवंश के कटे शव मिले थे। धनोरा के पिंडारई के पास बेनगंगा नदी में 26 गोवंश और धूमा क्षेत्र के ककरतला के जंगल में 28 गोवंश के शव पाए गए थे। इसके बाद से ही सिवनी और बालाघाट जिलों में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को इस घटना के विरोध में बालाघाट में बंदी हुई थी।
सीएम ने जानकारी दी कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है। पांचों गिरफ्तारों में से चार को न्यायिक दायरे में पेश किया गया है। प्रत्येक आरोपी के खिलाफ घटना के संलिप्त होने के बाद सख्त कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications