MP News: नर्मदा घाट पर सफाई करने लगे कलेक्टर, जिसने देखा वो चौंका

Khandwa News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने श्रमदान कर साफ सफाई की है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला सहित विभिन्न अधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, जिससे घाटों पर गंदगी रहती है, जिसके लिए ब्रह्मपुरी घाट पर श्रमदान किया।

Khandwa

कलेक्टर सिंह ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, होटल संचालकों एवं धर्मशालाओं के संचालकों से अपील की कि वे अपने शहर को स्वच्छ रखें, क्योंकि ओंकारेश्वर एक धार्मिक नगरी है और यहां दूर दूर से श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को लगे कि ओंकारेश्वर एक स्वच्छ धार्मिक स्थान है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए सहयोग करें।

कलेक्टर सिंह ने ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मपुरी घाट पर भूमि का समतलीकरण करने के निर्देश दिए जिससे यहां की व्यवस्था और बेतहर हो सके। उन्होंने इस दौरान पुनासा एसडीएम को अवैध अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए, जिससे कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके।

शासकीय कार्यालयों में चल रहा स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शासकीय कार्यालयों में भी साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है। कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया जा रहा है।

24 सितंबर को आयुष विभाग के ग्राम आरोग्य केन्द्रों में वहां के स्टॉफ द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया है। इसी प्रकार जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में भी वहां के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: कचरे से भरी रहने वाली बेकलेन में क्रिकेट खेल रहे महापौर, स्वच्छता का छक्का लगाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+