MP Weather: एमपी के कई जिलों में शीतलहर का कहर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे को लेकर बड़ा अपडेट
MP Weather today Update: मध्य प्रदेश में लगातार ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बताते चलें कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही घने कोहरे ने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश की फिजाओं में ठंडक घुली रहेगी। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में एख डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्द होने की संभावना है। इसके अलावा ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों के साथ ही शिवपुरी रीवा सीधी पन्ना छतरपुर शहडोल मुरैना ग्वालियर दतिया सिंगरौली और कटनी में कोहरा छाए रह सकता है।

मंगलवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ पचमढ़ी में 8.8 गुना में 10.8 ग्वालियर में 11.1 इंदौर में 14.4 डिग्री सेल्सियस जबलपुर में 12.2 खंडवा में 12.4 खरगोन में 12.1 5 भोपाल में 12.4 छिंदवाड़ा में 11.1 10.1 59 गांव में 11.5 सतना में 12.4 सीधी में 12 मलाजखंड में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग अनुसार आज बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ ही शहडोल, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, छतरपुर, सागर, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया और कटनी के अलावा जबलपुर में कोहरा छाए रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications