आज पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है, अशोक नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गुना-शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

अशोकनगर में योगी ने कहा, "2014 के पहले आतंकी विस्फोट होते थे, आज पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है।" उन्होंने कहा, "यूपी में राम लला का मंदिर बना और वहां के माफिया भी राम नाम सत्य की यात्रा पर चले गए।"

CM Yogi Adityanath s big statement regarding Pakistan in Ashok Nagar meeting for Scindia

योगी ने कहा कि एमपी में सभी 29 सीटों पर कमल खिलने वाला है। "आपने खजुराहो देख लिया है, इंदौर से तो इसकी शुरुआत हो चुकी है।" सभा में सिंधिया ने कहा, "आज किसानों को हर साल 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। हमने 2020 में सरकार नहीं बदली होती तो ये मिल रहे होते क्या। बताओ सरकार बदलकर ठीक किया कि नहीं।" योगी शहर की एचडीएफसी चौराहे से लगभग 1 किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले थे। अंतिम समय में रोड शो को कैंसिल किया गया।

हर तरफ एक ही आवाज-जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि दो चरणों का चुनाव हो चुका है और अब तक मैं नौ राज्यों में घूम चुका हूं। उत्तर-दक्षिण-पूरब और पश्चिम हर तरफ एक ही आवाज है- फिर एक बार, मोदी सरकार। जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों मोदी सरकार चाहिए, तो उनका कहना होता है-जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। यही कृतज्ञता का भाव है और यही संकल्प पूरे देश में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत एक नया भारत है, जिसका सारी दुनिया में सम्मान है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और आतंकवाद तथा नक्सलवाद पर रोक लगी है। आज विस्फोट तो छोड़िये, देश में अगर कहीं पर पटाखा भी फट जाए, तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है, क्योंकि उसे पता है कि अगर समय पर सफाई नहीं दी, तो लेने के देने पड़ जाएंगे। पहले लोग भूख से मरते थे, आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 60 करोड़ लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। 12 करोड़ गरीबों के घरों में नारी गरिमा के प्रतीक शौचालय बन गए हैं। 10 करोड़ गरीब माता-बहनों को फ्री में गैस कनेक्शन मिल गए हैं और करोड़ों लोगों को पक्के घर मिल हैं। मोदी जी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तो जिन्हें पक्के घर नहीं मिल पाए हैं, उन्हें भी मिल जाएंगे।

CM Yogi Adityanath s big statement regarding Pakistan in Ashok Nagar meeting for Scindia

सिंधिया को भी स्टार प्रचारकों की जरूरत: कांग्रेस प्रत्याशी

गुना-शिवपुरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव ने सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक जमाना हुआ करता था, जब सिंधिया चुनाव में बड़े स्टार प्रचारक हुआ करते थे। प्रदेशों के प्रभारी हुआ करते थे, लेकिन अब वह समय बीत गया, आज सिंधिया जी की जमीन खिसकी हुई है। उन्हें बड़े-बड़े स्टार प्रचारकों की जरूरत पड़ रही है। आज उनके लिए अमित शाह, 6 बार सीएम सभा कर चुके हैं। इसके बावजूद अब उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवश्यकता पड़ी है। उन्हें और भी स्टार प्रचारकों की जरूरत पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+