Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जबलपुर और इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यों थामा भाजपा का दामन, BJP सांसद शर्मा का बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर इंदौर और जबलपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस छोड़कर आए सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह ने प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को कांग्रेस के जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल सहित 20 से अधिक नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

CM Yadav and VD Sharma gave membership of BJP to Congress leaders of Jabalpur and Indore

इसके अलवा इंदौर के जैन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, इंदौर शहर कांग्रेस सचिव आशीष हिन्दूजा, कांग्रेस के वन पर्यावरण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री गगन सांखला, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

CM Yadav and VD Sharma gave membership of BJP to Congress leaders of Jabalpur and Indore

प्रधानमंत्री मोदी जी का परिवार रोज बढ़ रहा है- डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार मोदी जी का परिवार बढ़ रहा है। राहुल गांधी की यात्रा के बाद लोग कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सभी पार्टी में नए-नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को और मजबूत कर रहे हैं।

हम गरीब कल्याण एवं विकास की राजनीति कर रहे- विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब कल्याण एवं विकास की राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में रोज विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हर बूथ मोदी बूथ और हर बूथ 370 से ज्यादा वोट के लक्ष्य के साथ पार्टी का 'बूथ विजय अभियान' प्रांरभ हो चुका है, यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा। प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रंचड मतों से जीत दिलाने के लिए जुट गए हैं।

प्रदेश के विकास को मिल रही डबल रफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को डबल रफ्तार दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन बड़ी सौंगातें प्रदेश को दी हैं और आज पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया है। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या विश्वविद्यालय का खुलना बड़ी सौगात है। श्री शर्मा ने कहा कि सागर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का भी शुभारंभ किया है, यह सब डबल इंजन सरकार के कारण संभव हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+