'कपड़ा फाड़ो' विवाद को लेकर CM शिवराज का तंज, बोले- यही है कांग्रेस का असली चेहरा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के कपड़े फाड़ने की बात कह रहा है। कांग्रेस की असलियत यही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के वायरल वीडियो में कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि कमलनाथ का ये वीडियो तब का है जब वीरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने कमलनाथ के सामने प्रदर्शन किया था। जिस पर वे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने चुटकी है। उन्होंने एनएनआई को बताया कि लोग अब कांग्रेस का सच जानना चाहते हैं कि क्या वाकई में ये पार्टी ऐसी ही है।

CM Shivraj taunt on Congress

सीएम ने कहा कांग्रेस का एक पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के दूसरे नेता से कपड़े फाड़ने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर टिकट को लेकर भी ये तय नहीं हो पाता है कि कैंडिडेट अंतिम रूप से कौन घोषित करेगा। सीएम शिवराज ने सवाल किया है ऐसे में किसे कांग्रेस कांग्रेस माना जाय, सोनिया गांधी जी कि या फिर कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व वाली पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई को।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस वायरल वीडियो को लेकर कहा, "ये कांग्रेस असली चेहरा है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह है, जाओ उनके कपड़े फाड़ो, ये कांग्रेस का असली स्वरूप है। कांग्रेस कितनी है मुझे तो यही समझ में नहीं आ रहा है। अभी ये भी कहा गया कि छिंडवाड़ा के टिकट नकुलनाथ घोषित करेंगे। उनके बाद दिल्ली के बाद घोषित होंगे। दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दी।"

सीएम शिवराज ने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी की कांग्रेस अलग है, कमलनाथ की कांग्रेस अलग है, नकुलनाथ की कांग्रेस अलग है? कांग्रेस कितनी है और कांग्रेस क्या है, ये जनता जानना चाहती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+