सीएम शिवराज सिंह ने नवरात्र पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा- हर घर-आंगन में बनी रहे मैया की कृपा

शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। देश भर में मां नवदुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ विधिवत पूजा पाठ का नियमित अनुष्ठान जारी है। हिंदू धर्म नवरात्रि नव दिन मां दुर्गा के अलग- अलग 9 स्वरूपों की उपासना कर रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि सभी घरों में खुशियां बनी रहें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में एक संस्कृत का श्लोक लिखा, जिसका हिंदी में अर्थ है- सभी प्राणियों में शक्ति का संचार करने वाली देवी अपके चरणों में नमस्कार है।

CM Shivraj Singh in Datia wished Navratri says Devi blessings in every house

अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, "मां आदिशक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। मैया की कृपा से हर घर-आंगन में सुख,समृद्धि,खुशहाली आये और प्रेम, सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन आलोकित होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं...जय मां अम्बे।"

नवरात्रि के पहले दिन सीएम शिवराज दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहे। इस दौरान सीएम ने यहां मातृशक्ति के पैर धोए। बता दें कि दतिया से बीजेपी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। यहां सीएम शिवराज उनके लिए प्रचार भी कर रहे हैं।

दतिया में रविवार (15 अक्टूबर) को सीएम विशेष विमान से पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ देवी पीतांबरा माई के दरबार में देवी बगलामुखी की पूजा अर्चना की। विशेष पूजा अनुष्ठान के साथ चुनाव में बीजेपी के जीत की कामना के साथ अर्जी भी लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+