बिस्टान मामले में शिवराज सरकार की बड़ी कार्रवाई, जांच सही तरीके से ना होने पर SP को हटाया

बिस्टान मामले में शिवराज सरकार की बड़ी कार्रवाई, जांच सही तरीके से ना होने पर SP को हटाया

खरगोना, 12 सितंबर: खबर मध्य प्रदेश के खरगोना जिले से है। यहां बिस्टान पुलिस कस्टडी में एक आदिवासी युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में रविवार यानी 12 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खरगोना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को पद से हटा दिया है। बता दें, एसपी पर यह कार्रवाई सही तरीके से जांच ना होने पर की गई है।

 CM Shivraj Singh Chouhan removed Khargonas SP from his post in bistan case

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में चार पुलिसकर्मयों और जेल अधीक्षक को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। तो वहीं, रविवार को खरगोना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को पद से हटा दिया गया। इस मामले में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,

पिछले दिनों खरगोन जिले के बिस्टान में हुई घटना में एक आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई थी। इस मामले पहले ही चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। लेकिन ठीक सुपरविजन न होने के कारण हमने एसपी को भी हटाने का फैसला किया है। न्यायिक जांच हो रही है, तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई करेंगे।

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम ऐसी हर घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करते हैं। हमने नीमच मामले में भी कठोर कार्रवाई की है। साथ ही कन्हैया भील के बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी हमारी सरकार उठाएगी। उसके दो भाइयों के मकान भी बनवाए जाएंगे। साथ ही परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला
बता दें, खरगोन जिले के बिस्टान थाने पर 7 सितंबर को लूट और डकैती के आरोप में बंद एक युवक की मौत हो गई थी। सुबह जैसे खबर उसके परिवार और गांव तक पहुंची तो पूरा का पूरा गांव उठकर थाने पर पहुंच गया और हमला बोल दिया था। थाने पर जबरदस्त पथराव किया गया, जिससे वहां रखी कुर्सियां, गाड़ियों में सब क्षतिग्रस्त हो गई थी। पथराव में तीन सिपाही घायल हो गए थे। भीड़ के उत्पात को रोकने और लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+