सीएम शिवराज का हमला- कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर जनता को ठगा है, अगर कांग्रेस आएगी, तो खुशहाली जाएगी
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस के चुनावी वादों पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर प्रहार किया है। इसके साथ ही सीएम चौहान ने मध्य प्रदेश की पिछली कमलनाथ सरकार की विफलताओं को गिनाया है वहीं भाजपा सरकार की सरकार में जनता के लिए शुरू की गई योजनाओं और अन्य उपलब्धियों से जनता को रूबरू करवाया है।

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- कांग्रेस के वचनों में कितना दम हैं, मध्य प्रदेश की जनता ये अच्छे से जानती है। पिछली बार जब कमलनाथ की सरकार बनी ना तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही उनकी आय बढ़ी।
इसके अलावाा कमलनाथ सरकार में नारी सम्मान के बजाय सिर्फ उनका अपमान हुआ। उनकी सरकार में बेरोजगारी भत्ते के लिए युवा भटकते रहे। इसके अलावा वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहा।
इसके साथ ही सीएम चौहान ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार में गरीबों को न जमीन मिली और न पीएम आवास मिले। यहां पानी तक के लिए प्रदेश की जनता तरसती रही। कांग्रेस ने सस्ती बिजली के नाम पर केवल जनता के साथ धोखा हुआ है। इसलिए प्रदेश की जनता ने ठाना है, फिर इस बार भाजपा की सरकार बनाना है।
वहीं दूसरी पोस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिखा कांग्रेस के पास झूठे वादे करने के सिवाय अब कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस ने जो पहले भी वादे किए थे और आज फिर उन्हीं झूठे वादों को दोहरा रहे हैं। इसके साथ ही शिवराज चौहान ने कहा वहीं भाजपा ने जो किया उसे निभाया। इसके साथ भाजपा ने जो अपने वादे पूरे किए और जो योजनाएं जनता के लिए शुरू की उसकी लिस्ट भी वर्तमान सीएम चौहान ने शेयर की है।
भाजपा ने पूरे किए ये वादे
- 450 रुपये में बहनों को गैस सिलेंडर मिल रहा है
- संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बनाया
- किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारी
- भांजे-भांजियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उनकी फीस भरी
- स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं और सरकारी नौकरियों में बेटियों को आरक्षण दिया
- बढ़े हुए बिजली बिल माफ किये
- लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रुपये दे रहे हैं, जो बढ़कर 3000 रुपये तक कर दिया जाएगा
- सीखो-कमाओ योजना के तहत 10 हजार तक का स्टाइपेंड मिलने से युवाओं का भविष्य हुआ उज्ज्वल
इसके साथ ही शिवराज ने आगे लिखा लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ बोलकर जनता को ठगा है। सबको पता है अगर कांग्रेस आएगी, तो खुशहाली जाएगी। सीएम ने लिखा आने वाली 17 नवंबर को प्रदेशवासी कांग्रेस को जवाब देंगे, इनकी झूठ की दुकान बंद होगी और भाजपा का 'विकास' फिर जीतेगा।












Click it and Unblock the Notifications