शहडोल में कंकाली माता के दर्शन करने पहुंचे CM शिवराज, बोले- जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है
मध्य प्रदेश में चुनावा बिगुल फूंका जा चुका है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए है। चुनाव प्रचार के बीच में नेता मंदिरों का भी दौरा कर रहे हैं। सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल जिले के प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
शहडोल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कंकाली देवी मंदिर में मां कंकाली देवी की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभा के पहले कन्या पूजन एवं एक महिला के पैर धोकर महिला सम्मान का संदेश दिया।

कंकाली देवी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश में रहने वाली जनता मेरी भगवान है जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राम-राम सबको प्रणाम।मुख्यमंत्री बोले- कंकाली मैया की कृपा आप सब पर बरसती रही मां से यही प्रार्थना करते हैं। मन से अपने पूरे परिवार के लिए मांग कर आया हूं पूरा मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। आपका मंगल हो आपका कल्याण हो इसीलिए तो तुम्हारा भाई मुख्यमंत्री बनकर तुम्हारी सेवा करता रहे। कंकाली मैया आशीर्वाद की ऐसी कृपा करना कि मेरी जनता के दुख दर्द ना रहे उनके पांव में कांटा भी ना करें, कांटा भी न लगे।
शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वाले मुझसे बड़े परेशान हैं कई लोग तो बोल रहे हैं कि मामा का श्राद्ध हो गया। मैंने कहा भैया कर लो श्राद्ध मामा ऐसे नहीं जाने वाला मरने के बाद भी राख के ढेर से फिर से जिंदा हो जाऊंगा। कहा - एक महीने मेरे प्रचार का काम करो, 5 साल तक हम आपकी सेवा करेंगे। आप एक महीने हमारा प्रचार करो हम तस्वीर बदल देंगे तकदीर भी बदल देंगे।












Click it and Unblock the Notifications