चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CM Shivraj ने दिखाया दम, सराफा में व्यापारियों के बीच दिखा अलग अंदाज
इंदौर, 4 जुलाई। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सपनों के शहर इंदौर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, जहां सीएम शिवराज ने लगभग पूरे इंदौर में अपना दम दिखाते हुए, धुंआधार जनसंपर्क किया। नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का शोर अब थम चुका है, जहां चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम शिवराज ने इंदौर में अपनी ताकत झोंकी और जीत के लिए जमकर जोर लगाया। इस दौरान सीएम शिवराज का काफिला जैसे ही विधानसभा तीन में पहुंचा वैसे ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, जहां सीएम शिवराज के साथ एमएलए आकाश विजयवर्गीय और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
सीएम शिवराज का काफिला शहर के मध्यक्षेत्र सराफा पहुंचा, जहां व्यापारी वर्ग ने सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत किया। विधानसभा चार में आने वाले सराफा क्षेत्र में व्यापारियों के बीच अलग उत्साह देखने मिल रहा था, जहां सीएम शिवराज के साथ विधायक मालिनी गौड़ और युवा नेता एकलव्य सिंह गौड़ समेत तमाम जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लगभग पूरे इंदौर में दिखाया दम
सीएम शिवराज सिंह चौहान का काफिला विधानसभा पांच के मूसाखेड़ी क्षेत्र भी पहुंचा था, जहां विधानसभा पांच के कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ विधायक महेंद्र हार्डिया समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। देखा जाए तो चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सपनों के शहर इंदौर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, जहां सीएम शिवराज ने लगभग पूरे इंदौर में अपना दम दिखाते हुए, धुंआधार जनसंपर्क किया।












Click it and Unblock the Notifications