MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, 12वीं कक्षा में 60 फ़ीसदी अंक लाने पर भी मिलेगा लैपटॉप
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 12वीं कक्षा के छात्रों को तोहफा देते हुए अब 75 की जगह 60 फीसदी अंक लाने पर भी लैपटॉप देने की घोषणा की।
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी हमेशा 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। साथ ही 60 फ़ीसदी नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को 25 हजार रुपए देंगे और ग्रामीण क्षेत्र के हर स्कूल के तीन बच्चों को स्कूटी भी दी जाएगी।
पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीब बहनों से जुड़ी वो सभी योजनाएं जो कमलनाथ सरकार ने छीनी थीं। वो भी चालू कर दी गई है। तीर्थ यात्रा बंद हो गई थी। अब हम हवाई यात्रा करा रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए 12वीं क्लास में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ही लैपटॉप दिए जा रहे थे। लेकिन अगले साल जो बच्चे 60 फ़ीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगे, उन्हें लैपटॉप का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने घोषणा किया है कि अगले वर्ष से हर स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉप 3 रैंक लाने वाले छात्रों को सरकार की ओर से एक स्कूटी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications