बिहार में नई सरकार के गठन पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
बिहार में नई सरकार के गठन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बधाई दी है। मोहन यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर फिर से शपथ लेने वाले नीतीश कुमार को बधाई दी है।
सीएम मोहन यादव ने कहा बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप 9वीं बार शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति, विकास एवं जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

बता दें कि बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से भाजपा और एनडीए के दलों के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार का गठन किया। नीतीश कुमार बिहार के 9वें मुख्यमंत्री बने है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार ने उपमुख्यंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार में एनडीए सरकार को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications