राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक है बोहरा समाज, मोहन यादव ने जावरा में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा पहुंचकर बोहरा समाज के 53वें धर्म गुरू सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ताल नाका स्थित मुस्तफा तेलवाला के निवास पर पहुंचकर सैयदना साहब से आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने सैयदना साहब का मध्य प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी पर सैयदना साहब का बहुत आशीर्वाद है। समूचा बोहरा समाज राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक है।

बोहरा समाज देश भक्त होने के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध भी है। समाज के लोगों के रोम-रोम में व्यापार-व्यवसाय के साथ भारत की जड़ों से जुडक़र देश की सेवा करने का जज्बा है।
सैयदना साहब ने मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का शाल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता से भेंट करवाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे।

बता दे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन में उत्तर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और संत समागम में शिरकत करने के साथ ही देवास लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में आगर, राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री रोडमल नागर के समर्थन में बोड़ा, चाचौड़ा व मकसूदनगढ़ और सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सिरोंज में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेसी न राम के हुए, न राष्ट्र के हुए और राज्य का तो पहले ही दिग्विजय सिंह ने बंटाढार कर दिया। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन गया तो कांग्रेस को लगा कि उनका वोट बैंक लुट गया है। इसके लिए वे 70 वर्षों तक श्रीराम मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगाते रहे। यह चुनाव सनातन संस्कृति और सनातन संस्कृति को गाली देने वालों के बीच में है। कोरोना काल में जब हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था उस समय हनुमान भक्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने देशवासियों की जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications