MP News: शिवपुरी में CM मोहन यादव, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान ने उठाई हनुमान की गदा

केंद्रीय मंत्री और गुना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन फॉर्म के दौरान आयोजित सभा में एक अलग नजर देखने को मिला। दरअसल इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया सभी एक साथ हनुमान की गदा उठाते हुए दिखाई दिए।

सीएम यादव ने कहा कि पहले बेईमानों पर कार्रवाई नहीं होती थी। ईडी, सीबीआई कार्रवाई करती थी तो स्कूल के बेग में ही उनकी काली कमाई बन जाती थी, लेकिन अब बेईमानों की काली कमाई से हजारों करोड़ों आए हैं।

CM Mohan Yadav Jyotiraditya Scindia and Shivraj singh Chauhan raised Hanuman mace in Shivpuri

अब चारों दिशाएं शुभ समाचार ला रही है, हर तरफ मोदी, मोदी, मोदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र को गौरवान्वित किया है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पोलो ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कही।

चारों दिशाएं शुभ समाचार ला रही है, हर तरफ मोदी, मोदी, मोदी हैः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब चारों दिशाएं शुभ समाचार ला रही हैं, हर तरफ मोदी, मोदी, मोदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र को गौरवान्वित किया है। इस समय पूरा देश मोदीमय हो चुका है। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह तय हो चुका है कि परिणाम आ गए हैं और यहां पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

उन्होंने कहा कि अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ने के लिए अब नगाड़ा बज चुका है। ग्वालियर-शिवपुरी की यह धरती वीरों की धरती है, यह धरती राजमाता सिंधिया की धरती है। कांग्रेस ने नादान लोगों ने एक बार पहले भी सिंधिया परिवार से टकराने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस के लोग भूल गए थे और नादानी में टकरा गए। उस समय भी उन्हें चारों खाने चित्त कर दिया और अब यही गलती फिर से कांग्रेस के नादानों ने कर दी थी तो इस बार उन्हें सड़क पर ही लाकर खड़ा कर दिया। अब तो उनका पूरा ही सफाया हो जाएगा और वे कभी राजनीति की तरह मुंह नहीं करेंगे।

CM Mohan Yadav Jyotiraditya Scindia and Shivraj singh Chauhan raised Hanuman mace in Shivpuri

दुश्मन चालाक है, बहुत चालाकी करता है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दुश्मन चालाक है, बहुत चालाकी करता है, इससे सचेत एवं सतर्क रहने की जरूरत है। दुश्मनों को तो धूल चटाने के लिए भाजपा मैदान में है। एक तरफ जहां हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं और देश को गौरवान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के सच्चे सिपाही हैं और लोकतंत्र को गौरवान्वित करने के साथ-साथ देश को भी दुनिया भर में गौरव दिला रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में गरीब आदमी बड़ी ईमानदारी से अपने वोट से सरकार बनाता है और सरकार बनने के बाद यदि देश का हाल ठीक नहीं रहे यह उचित नहीं है। एक गरीब परिवार का व्यक्ति गुजरात से चलकर इस लोकमंत्र के मंदिर को गौरवान्वित करने का कार्य कर रहे है। और आज पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ रहा है।

इस बार इतिहास बनाना है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस बार देश में इतिहास बनाना है। हमारे प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि अबकी बार 400 पार के साथ जीतना है। इस बार सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने के साथ-साथ अबकी बार-29 पार के संकल्प को भी पूरा करना है। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि इस बार छिंदवाड़ा की जनता का मूड भी बदल चुका है और वे वहां फैले कीचड़ में कमल खिलाएंगे।

यह चुनाव परिवारवादी लोगों को समाप्त करने का है- विष्णुदत्त शर्मा

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से शिवपुरी में जनसैलाब उमड़ा है वह यह साबित करता है कि इस बार शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र में इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है और यह चुनाव देश से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, तुष्टीकरण की नीति को समाप्त करने के साथ-साथ परिवारवादी लोगों को समाप्त करने का भी चुनाव है। देश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बात जीत की तरफ बढ़ रही है। इस बार सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि प्रचंड जीत के साथ भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि इस बार देश में 400 पार और मध्यप्रदेश में 29 पार सीटों के साथ भाजपा की विजयी होगी।

हर बूथ पर 370 नए वोटर्स जोड़ना है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ता सम्मेलन में संकल्प दिलाया था कि इस चुनाव में हर बूथ पर 370 नए मत जोड़कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को यह फूल समर्पित करना है और अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर हमारे नेतृत्व के संकल्प को पूरा करें। भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता है और अब सभी मिलकर तय कर लें कि इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी दिलानी है। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी भाजपा की झोली में आएगी। छिंदवाड़ा में भी कमल खिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+