सीएम मोहन यादव ने रात में किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

भोपाल में बढ़ती सर्दियों के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग आश्रयहीन हैं और खुले आसमान के नीचे सोने के लिए मजबूर हैं उनको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भोपाल के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थित मुख्यमंत्री आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया और यहां लोगों को कंबल बांटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह सुनिश्चित करें कि लोग रात में खुले में ना रहे और उन्हें शेल्टर होम मुहैया कराया जाए।

mohan yadav

सीएम मोहन यादव ने कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है, ऐसी स्थिति में आज मैंने मरीजों, परिजनों और अन्य लोगों से मुलाकात की जो शेल्टर होम में रात गुजार रहे हैं और इन लोगों का हालचाल लिया। यह हमारी जिम्मेदारी है कि यह सुनिश्चित करें कि जो लोग रात में इन शेल्टर होम में रह रहे हैं उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए जरूरी कदम उठाने निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को देर रात हमीदिया अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया था। यहां पर मरीजों को दवाईयां और अन्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। सीएम ने अस्पताल दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी जानकारी अधिकारियों से ली।

इस दौरान एमएनयू वार्ड का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वह ओपीडी भी पहुंचे। जहां मुख्यंमत्री ने मरीजों का हाल लिया। साथ ही यहां पर सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया जिससे कि लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसको भी सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री निर्देश दिया। गौर करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री का मोहन यादव ने सीएम पद संभालने के बाद पहला औचक निरीक्षण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+