Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंग्रेजों के लक्षण अब कांग्रेस में भी दिखाई दे रहे, ये वो पूंछ है जो सीधी नहीं हो रही है- सीएम मोहन यादव

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को सम्मान देती है। मुस्लिम वर्ग के लोग हमारे साथ हैं तो इसमें भी कांग्रेसियों और समाजवादियों के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब को देश का राष्ट्रपति बनाया, लेकिन कांग्रेस ने यह काम कभी नहीं किया। कांग्रेस हमेशा से सिर्फ वोट बैंक की राजनीति ही करती रही है।

मुस्लिम भाई-बहनों के कांग्रेस ने सिर्फ वोट लिए हैं, उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों के लक्षण समाहित है। जब अंग्रेजों ने भारत में राज किया तो उन्होंने हमेशा फूट डालो शासन करो की नीति अपनाई। इसके बाद जब अंग्रेज चले गए तो यह काम कांग्रेसियों ने भी शुरू कर दिया।

CM Mohan Yadav gave a big statement to Congress during the campaign in Shravasti Lok Sabha seat UP

कांग्रेस भी अंग्रेजों के सिद्धांतों पर चलते हुए फूट डालो शासन करो की नीति से सरकार चलाती रही। हमेशा से देश के अंदर हिन्दू-मुसलमानों के बीच में फूट डालकर शासन करती रही, लेकिन अब इस देश की जनता समझदार हो गई है और अब वह कांग्रेस की रग-रग को जानने लगी है। बता दे मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती लोकसभा की गैसडी विधानसभा के पचपेड़वा में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

एक ही परिवार के लोग प्रधानमंत्री बने, लेकिन दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ सके

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार के लोग प्रधानमंत्री बने, लेकिन वे दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ सके। उन्हें दिल्ली से चुनाव लड़ने में डर लगता है, इसलिए तो उत्तरप्रदेश और केरल जाना पड़ रहा है। इस बार राहुल गांधी फिर भागकर वापस यूपी आए हैं। देश में 70 वर्षों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस ने कभी भी श्रीराम मंदिर निर्माण में रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राममंदिर निर्माण की राह खुली तो उसमें भी अड़ंगे लगाए और जब श्रीराम मंदिर की आधारशिला का मुहूर्त आया तो उसमें भी कहने लगे कि अभी मुहूर्त नहीं है। श्रीराम मंदिर का निर्माण तो मुहूर्त में ही होगा, यह काम बिना मुहूर्त के नहीं हो सकता था।

इन्होंने 35 साल पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए तीन तलाक के कानून को भी लागू करवाने में दिलचस्पी नहीं ली और बहुमत के आधार पर कानून को ही गलत करार दे दिया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने तीन तलाक के कानून को लागू करवाया। आज देश की मुस्लिम माताएं, बहनें खुशहाल जीवन जी रहीं हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पहले अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा पद्धति के साथ खिलवाड़ किया और जब अंग्रेज चले गए तो यही काम कांग्रेस ने भी किया,लेकिन 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लागू की गई। इस शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बना और अब नई शिक्षा नीति में हमने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। हमारे आने वाली पीढ़ियों को श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में क्यों नहीं जानना चाहिए? ये उनका अधिकार है। आने वाली कई पीढ़ियां गर्व कर सकेंगी।

कांग्रेस को पसंद नहीं आते हमारे देवी-देवता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हम जब भी हमारे देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हैं तो सबसे ज्यादा दिक्कतें, परेशानियां कांग्रेसियों को होती है। उन्हें हमारे देवी-देवता पसंद नहीं है। कांग्रेस की मानसिकता ही विरोध करने की रही है। आज जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को सबसे ज्यादा मान-सम्मान मुस्लिम देशों में मिल रहा है तो वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के लिए राखी भेज रही हैं। प्रधानमंत्री भी उनके लिए साड़ी भेजते हैं। अब कांग्रेसी कह रहे हैं कि यदि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी बन गए तो वे संविधान को ही बदल डालेंगे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी 10 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस संविधान के नाम पर देशवासियों के बीच में भ्रम फैला रही है।

एक पार्टी का नाम बदलना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है। हमारे यहां जनता से ही प्रधानमंत्री बनता है, मुख्यमंत्री बनता है, मंत्री, सांसद, विधायक बनता है, लेकिन एक पार्टी ऐसी भी है, जिसमें एक ही परिवार से प्रधानमंत्री, अध्यक्ष बनता है। इस पार्टी का नाम बदलना चाहिए। हम संबंध के आधार पर ही जनता पार्टी की बात करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जिस तरह से 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है, हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए योजनाएं लागू की गईं हैं, उनका खुद का मकान नहीं है, लेकिन देश के 4 करोड़ लोगों को उन्होंने पक्की छत बनाकर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+