सीएम मोहन यादव ने दिया इंदौर वासियों को बड़ा तोहफा,"PLAST PACK 2025" में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
Madhya Pradesh News: मोहन यादव ने प्लास्टीक पैक फैरम द्वारा इंदौर के लाभगंगा प्रदर्शनी केन्द्र में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े प्लास्टीक उद्धोग सम्मेलन"PLAST PACK 2025" में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आयोजन 9 से 12 जनवरी तक लाभ गंगा एक्जीबिशन सेंटर पर होगा। यह इंडियन प्लास्ट पैक फोरम द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन है। जहां 400 से ज्यादा कंपनियों के 2 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट प्रदर्शनी में रखे जाएंगे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश में प्लास्टीक इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के लिए नीतियों में जो बदलाव करना पड़ेगा, वह करेगी। भविष्य में बड़े पैमाने पर एमपी में प्लास्टिक इंडस्ट्री के लिए जो हो सकता है जरुर करे लेकिन प्लास्टीक के साथ रीयूज का भी बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा इसके खतरे भी बहुत है। प्लास्टीक इंडस्ट्री के वजह से समाज में पर्यावरण में कम से कम नुकसान हो इस बात पर भी ध्यान दे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 2025 का साल बढ़ती हुई संभवनाओं को लेकर आया है। बढ़ती हुई संभावना बढ़ते हुए वैश्विक बाजार में भारत की एक अलग पहचान लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प शक्ति से, इच्छा शक्ति से भारत ने सभी क्षेत्रों में समान रुप से आगे बढ़ते हुए कई प्रकार से भारत की एक विशेष पहचान बनाई।
उन्होंने कहा सच्चे अर्थों में गुटनिरपेक्ष नीति की बात भारत ने पचास साल पहले भले ही कि हो लेकिन गुटनिरपेक्ष नीति का मतलब हमारी संभावनाओं के बलबूते पर कोई विदेश के उपर निर्भर रहने के वजाय हमारी प्रतिभाओं को मौका दे। विश्व की बजार में अपनी उपस्थिती दर्ज कराए। विश्व के अंदर भारत का समान रुप से सभी क्षेत्रों में मान बढ़े, सम्मान बढ़े आगे बढ़कर हम अकाश जैसी उंचाईयों को पाएं।
सीएम ने कहा भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर है और मध्यप्रदेश सुव्यवस्थित तरीके से जीवन जीने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा प्लास्टीक उत्पादन, उपयोग एवं पर्यावरणीय जागरुकता प्रसारित करने के उद्धेश्य से इंडियन प्लास्टिक पैक फोरम द्वारा इंदौर के लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े प्लास्टीक उद्धोग सम्मेलन" PLAST PACK 2025" में प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उद्धोग विकास एवं पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।












Click it and Unblock the Notifications