ऑटो चालक को मिली 50 हजार रुपए की सहायता, जानिए कैसे CM मोहन यादव के काफिले की कार से हुई थी टक्कर
MP News: मध्य प्रदेश के सारंगपुर में एक्सीडेंट की घटना के बाद सीएम मोहन यादव का मानवीय चेहरा नजर आया और उन्होंने तत्काल घायल ऑटो ड्राइवर और उनके परिवार की मदद के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश के बाद ऑटो चालक को ₹50 हजार दिए गए।
दरअसल, ये मामला इसलिए खास हो जाता है क्योंकि आमतौर पर सीएम के प्रोटोकॉल के हिसाब से सीएम काफिले में चल रही गाड़ियों को अगर कोई बाहरी वाहन टकरा जाए तो करवाई उस वाहन मालिक के खिलाफ की जाती है और उसका वाहन भी जप्त कर लिया जाता है, लेकिन इस घटना में ऐसा नहीं हुआ उल्टा सीएम ने प्रशासन को पीड़ित की मदद के आदेश दिए।

पूरा मामला जानिए, कैसे हुआ ये हादसा
राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के काफिले के वाहन से एक ऑटो टकरा गया था, जिसमें ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे को कलेक्टर और एसपी सारंगपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। दरअसल, रविवार को सीएम मोहन यादव शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले थे। उनके काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर एक ऑटो टकरा गया।

रिश्तेदार के घर से लौट रहा था ऑटो ड्राइवर
सारंगपुर निवासी ऑटो ड्राइवर आरिफ खान, जो अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ पचोर में रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, वापस सारंगपुर लौट रहा था। इस दौरान, ब्यावरा की ओर से आ रहे मुख्यमंत्री के काफिले की एक कार ने उसके ऑटो को टकरा दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में आरिफ को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसके 13 वर्षीय बेटे आमीन और पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।

सरकार के समर्थन की गारंटी
हादसे के बाद राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने आरिफ के परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा, "फिक्र मत करो, सरकार तुम्हारे साथ है। इलाज की पूरी चिंता हम करेंगे।" इसके बाद सीएम के निर्देश पर ऑटो चालक को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई और ऑटो की मरम्मत भी कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications