पैरा कैनो चैंपियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, CM मोहन यादव ने कुछ यूं दी बधाई
MP News: 17वीं राष्ट्रीय पैरा कैनो चैंपियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी प्राची यादव, मनीष, रजनी झा, रजत ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार 21 मार्च को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पैरा कैनो खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि, मध्यप्रदेश का लहराया परचम, आप सभी को बधाई।

इतना ही नहीं, सीएम ने लिखा, '17वीं राष्ट्रीय पैरा कैनो चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश खेल अकादमी की पैरा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची यादव ने 2 स्वर्ण, मनीष कौरव ने 1 स्वर्ण एवं रजनी झा ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
सीएम यादव ने आगे लिखा कि अथक परिश्रम और लगन से आपने जो सफलता प्राप्त की है, उससे भी आगे बढ़कर आप खेल जगत में मध्यप्रदेश और भारत की पहचान बनें, बाबा श्री महाकाल जी से यही प्रार्थना करता हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17वीं राष्ट्रीय पैरा कैनो चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश में हो रहा है।
कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन ने राजधानी भोपाल के छोटे तालाब में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष व महिला पैरा कैनो चैंपियनशिप में तीसरे दिन पांच इवेंट के फाइनल मुकाबले हुए। तीसरे दिन भी मप्र का दबदका रहा। मप्र ने चार स्वर्ण, दो स्वर्ण व दो कांस्य सहित कुल आठ पदक अपनी झोली में डाले।
इस तरह मप्र ने इस प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अंतिम दिन मप्र की प्राची यादव, पूजा ओझा, गजेंद्र सिंह व संजीव कोटिया ने स्वर्ण पदक जीते। प्राची ने लगातार दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता है।












Click it and Unblock the Notifications