CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, उज्जैन व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। अब ग्वालियर के साथ उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला में भी वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक विकास के साथ युवाओं को रोजगार देना हमारी पहली प्राथमिकता है।
सीएम मोहन यादव ने कहा प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की उन्नति के लिये हम कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य औद्योगिक विकास के साथ युवाओं को रोजगार देना है। युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ना भी हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा स्टार्ट-अप के लिए युवा उद्यमियों को तैयार करेंगे। राज्य सरकार उन्हें स्व-रोजगार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करायेगी।

बता दें कि उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेले में गैर परिवहन और हल्के परिवहन वाहनों की बिक्री पर 50 प्रतिशत की टैक्स छूट मिलेगी। ग्वालियर व्यापार मेला के लिए भी छूट की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर व्यापार मेला 2024-25 में गैर-परिवहन यान (मोटरसाइकिल, मोटरकार, ओमनी बस) और हल्के वाहनों की बिक्री पर आजीवन मोटरयान कर की दर में 50 फीसदी छूट का निर्णय लिया गया है।
यह सुविधा केवल ग्वालियर ही नहीं बल्कि उज्जैन के विक्रम मेले में भी मिलेगी। 25 दिसबंर 2024 से ग्वालियर व्यापार मेले की शुरुआत हुई है। यह मेला 25 फरवरी 2025 तक चलेगा। दो महीने तक चलने वाले इस मेले में जो लोग मेले से गाड़ी खरीदेंगे उन्हें वाहन खरीदी के कर में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। आपको बता दे कि इस मेले की शुरुआत सिंधिया परिवार ने की थी। जिसमे दूसरे प्रदेश के कारोबारी भी आते हैं।
उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला की शुरुआत एक मार्च से होगी। यह मेला 40 दिनों तक चलेगा। उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला एवं ग्वालियर व्यापार मेला से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो लोग गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं। इस बार 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा।












Click it and Unblock the Notifications