माधवी राजे सिंधिया की अंत्येष्टि में हुए शामिल सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा

Gwalior News: ग्वालियर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और राजमाता माधवी राजे का सिंधिया राजसी परंपरा से अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां माधवी राजे को मुखाग्नि दी। इससे पहले मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड संपन्न किए गए।

ग्वालियर में सिंधिया छत्री पर राजमाता माधवी राजे को अंतिम विदाई देने के लिए कई वीवीआईपी और आम लोग भी पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से राजमाता को अंतिम विदाई दी।

CM Mohan Yadav and VD Sharma attended the funeral of Madhavi Raje Scindia

इससे पहले रानी महल से पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें कई वीवीआईपी के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार को दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

माधवी राजे सिंधिया (76) का बुधवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थी और दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरूवार को ग्वालियर पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह के दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया को मुखाग्नि उनके सुपुत्र केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी।

भगवान महाकाल श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया को श्रीचरणों में स्थान देंः डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैंने राजमाता माधवी राजे सिंधिया के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मैं अपनी ओर से और राज्य शासन की ओर से शोक व्यक्त करता हूं। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि स्व. माधवी राजे सिंधिया को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें।

श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षतिः विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मैं स्नेहमयी राजमाता जी के चरणों में अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया का जाना पूरे मध्य प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। यह हम सब के लिए दुख की घड़ी है। इस घड़ी में हम सब और भारतीय जनता पार्टी सिंधिया परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि स्व. राजमाता जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार पर जो वज्रपात हुआ है उसको सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सिंधिया परिवार को ढांढस बंधाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+