Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: सांसदों के साथ एनडीए की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा समेत मध्य प्रदेश के सभी 29 सांसद आज दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुए। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही है कि केंद्र सरकार में प्रदेश से किन-किन को मंत्री बनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ एनडीए की बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी जी हैं और हमेशा रहेंगे।

CM Mohan Yadav and BJP state president attended NDA meeting with MPs

सीएम मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों ने भेंट की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश के नव निर्वाचित सांसदों एवं राज्यसभा सांसदों के साथ पुराने संसद भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं श्री जगदीश देवड़ा सहित केंद्रीय मंत्री, सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे।

CM Mohan Yadav and BJP state president attended NDA meeting with MPs

मध्यप्रदेश की जनता ने दिया भाजपा को भरपूर आशीर्वादः विष्णुदत्त शर्मा

एनडीए की बैठक के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से ही प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिला है और भारतीय जनता पार्टी ने विजय का नया इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के मन में थे, आज भी हैं और हमेशा रहेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कदम बढ़ाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+