नरेंद्र सिंह तोमर के स्पीकर बनने पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई, जमकर की प्रशंसा
नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। 16 वीं विधानसभा के 19 वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के बाद से नरेंद्र तोमर को लोग बधाइंया दे रहे है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष पर की शपथ लेने के बाद विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद वीडी शर्मा और विधायक बीडी सबानी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा तोमर का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिये सर्वमान्य रहा। उनके व्यक्तित्व का ही प्रभाव है कि उनके नाम को सभी दलों ने स्वीकारा और उन्हें समर्थन दिया। उनका सुदीर्घ प्रशासनिक अनुभव, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण और सबको साथ लेने की क्षमता उन्हें सर्वमान्य बनाती है।
सीएम ने कहा उनके पुरुषार्थ, परिश्रम, विनम्रता और सहज सरल स्वभाव से सदन गौरवान्वित है। निश्चित ही उनके अध्यक्षीय दायित्व निर्वहन से सदन की गरिमा में वृद्धि होगी।
इसके साथ ही सीएम ने कहा हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के अमृत काल में लोकतंत्र के इस मंदिर में अध्यक्ष श्री तोमर के ज्ञान, कौशल एवं अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications