MP: कांग्रेस और BJP में क्या है अंतर?, CM मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को समझाया

MP में BJP का सदस्यता महाअभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सदस्यता अभियान के बीच संगठन पर्व पर राजधानी भोपाल में बूथ कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने विरोधी नेता के साथ हुई बातचीत का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन का महत्व समझाया है।

Bhopal

मध्य प्रदेश में BJP इन दिनों सदस्यता अभियान को सफल बनाने के काम में जुटी है। इस बीच संगठन पर्व के अंतर्गत राजधानी भोपाल के टैगोर मण्डल के बूथ क्रमांक-111 में संगठन पर्व की बूथ कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें कांग्रेस और बीजेपी के बीच का अंतर बताया है।

CM डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, मुझे एक बड़े नेता मिले थे, उन्होंने बात निकली तो मैंने भी उन्हें इस तरह से जवाब दिया। हमारे और हमारी विरोधी पार्टी में क्या अंतर है?, उनकी लीडरशिप में क्या अंतर है?, हमने कहा, आपकी पार्टी में इसलिए आधार नहीं बढ़ रहा, क्योंकि आज भी आपके यहां 80 साल के लोग नेता बने हुए हैं, उनके नीचे कोई आता ही नहीं है। हमारे यहां उनसे बहुत छोटे, और उनसे भी छोटे हैं, यानि तीन पीढ़ियां आ गई है।

आपके यहां पहले वाले ही नहीं गए, कांग्रेस का अंतर कितना है, हमारे यहां चौथी पीढ़ी आ रही है। हमारे यहां नए खून की महत्ता है। नए कार्यकर्ता की महत्ता है। काम को हस्तांतरित करने की परंपरा है। यह परंपरा हमारे यहां है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में BJP का सदस्यता महाअभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सदस्यता अभियान के बीच संगठन पर्व पर राजधानी भोपाल में बूथ कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े- MP में एक नहीं बल्कि कई गांव बनेंगे बरसाना, कृष्ण भक्त CM मोहन यादव की खास घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+