मध्‍य प्रदेश सीएम डॉ मोहन ने सिहोर में निकाली जन आभार यात्रा, लोगों ने फूलों की वर्षा कर किया स्‍वागत

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को सिहोर दौरे पर पहुंचे थे। यहां पर विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का सीएम डॉ मोहन ने पहले उद्धाटन किया। इसके पहले सिरोह में जन आभार यात्रा निकाली। मुख्‍यमंत्री का सिरोही की जनता ने भव्‍य स्‍वागत किया।

cm mohan

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन की इस यात्रा के दौरान उन पर लोगों ने फूलों की बरसाए जिस पर मेरे प्रिय सीहोर के भाइयों-बहनों, आपके विश्वास और प्रेम की वर्षा से अभिभूत हूं। आपका यही भरोसा मुझे प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर काम करने की शक्ति प्रदान करता है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा मध्यप्रदेश के नागरिकों के जीवन में विकास के रंग भरना हमारी प्राथमिकता है। इस लक्ष्य की सिद्धी के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा यह वो दौर है, जहां पिछले दस सालों में मध्यप्रदेश में 77 हजार करोड़ के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

बता दें इससे पहले मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नीमच में जन आभार यात्रा निकाली थी जिसके बाद दशहरा मैदान पर जनसभा को संबोधित किया था। तब नीमच को मुख्‍यमंत्री ने साढ़े सात सौ करोड़ से ज्यादा के विकास कामों की सौगात दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+