MP News: नंगे पैर दहकते अंगारों पर चले सैंकड़ों लोग, होली पर मन्नत का अनूठा मेला
मध्य प्रदेश में होली का पर्व व बड़े ही आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होली पर अलग-अलग आयोजन होते हैं। इन्हीं आयोजनों में कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कई सालों से किया जा रहा है। इन्हीं परंपराओं में एक परंपरा पेटलावद क्षेत्र में निभाई जाती है, जहां चुल कार्यक्रम का आयोजन होता है।
चुल कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो मन्नत धारी भक्त आग के दहकते अंगारों से गुजर कर मन्नत पूरी होने पर माता हिंगलाज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। होली पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम काफी प्रचलित है, जिसमें शामिल होने दूर दराज के गांव से लोग पेटलावद पहुंचते हैं।

कुछ ऐसी है प्रथा
होलिका दहन के दूसरे दिन यानी धुलेंडी की शाम पेटलावद के ग्राम करवड़, टेमरिया, रायपुरिया सहित कई स्थानों पर वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार चुल कार्यक्रम आयोजित होता है, जो इस वर्ष भी भक्ति भाव के साथ आयोजित हुआ है। आस्था के इस अनूठे आयोजन में सैंकड़ों मन्नत करने वाले लोगों ने मन्नत पूरी होने पर दहकती आग और अंगारों पर चलकर हिंगलाज माता के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया है।
मान्यता है कि, कोई भी व्यक्ति हिंगलाज माता को साक्षी मानकर मन्नत लेता है, तो उसकी हर मन्नत पूरी होती है। फिर मन्नतधारी आग और अंगारों पर चलकर अपनी मन्नत पूरा होने पर हिंगलाज माता का धन्यवाद देते हैं। यह परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है। जिसका आज भी क्षेत्र में निर्वहन किया जा रहा है।
मन्नतधारियो ने बताया की, वह दहकती आग और अंगारों से गुजरते हैं तो उन्हें किसी भी तरह की चोट या दर्द नहीं पहुंचता है। उनके लिए अंगारे भी माता हिंगलाज के आशीर्वाद से फूल बन जाते हैं। मन्नतधारियों में बच्चे, बुजुर्ग, महिला शामिल होते हैं। यह पूरा नजारा पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने होता है। पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत किए जाते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचकर कार्यक्रम के साक्षी बने।
ये भी पढ़े- Bhojshala में होली पर भी ASI का सर्वे, चौथे दिन क्या कुछ मिला, जानिए
-
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications