Bhojshala में होली पर भी ASI का सर्वे, चौथे दिन क्या कुछ मिला, जानिए
धार स्थित भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI का सर्वे जारी रहा, जहां लगातार ASI की टीम सर्वे के लिए भोजशाला परिसर में पहुंच रही है, पिछले चार दिनों से जारी ASI का सर्वे होली वाले दिन भी जारी रहा, जहां लगभग 8 घंटे तक भोजशाला में ASI की टीम ने सर्वे किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोजशाला में उत्खनन भी किया जा रहा है, जहां सोमवार को भी उत्खनन का काम जारी रहा। साथ ही भोजशाला में अलग-अलग चिन्हों की कार्बन कॉपी भी ASI की टीम अपने साथ लेकर गई है, जहां अब भोजशाला में कितने दिनों तक सर्वे जारी रहेगा, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टीम के साथ सर्वे के लिए भोजशाला में गए हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि, सर्वे टीम ने प्रारंभिक जांच की है, जिन बिंदुओं पर उन्हें भविष्य में जांच करनी है, उनके बिंदु तय किए हैं, चिन्हों की वीडियो और फोटोग्राफी की है। पूरी बिल्डिंग की लंबाई चौड़ी नाप करके कितने खंबे हैं उन सारे चिन्हों को उन्होंने चिन्हित किया है, जहां उन्हें लगा कि, यह चिन्ह क्या है, उसे पर पाउडर लगाकर उसकी डेटिंग की कागज पर उसे उतारा है, जहां लगा कि यह पॉइंट उन्हें कुछ संकेत दे रहा है, तो उसे मशीन लगाकर चिन्हित किया है।
हिंदू पक्षकारों ने बताया कि, टीम की ओर से किए गए सर्वे से वह संतुष्ट हैं, जो जांच हो रही है, वह सभी हिंदू चिन्ह है। हिंदू पक्षकारों ने बताया कि, मुस्लिम पक्षकारों को भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई पक्षकार नहीं पहुंचा। वह यदि अंदर आते तो जवाब क्या दे पाते क्योंकि अंदर सभी हिंदू चिन्ह बने हैं।
ये भी पढ़े- Bhojshala के सर्वे में मिले चौंकाने वाले चिन्ह, हिंदू या मुस्लिम किस पक्ष का दावा मजबूत, जानिए












Click it and Unblock the Notifications