Indore News: कॉलेज गर्ल को स्पोर्ट्स टीचर ने किया बैड टच, जमकर हुई पिटाई, Video
मध्यप्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रसिद्ध ओल्ड जीडीसी कॉलेज में छात्रा के साथ बेड टच का मामला सामने आया। यहां छात्राओं ने मिलकर एक स्पोर्ट्स टीचर की जमकर पिटाई की, जहां छात्रारों ने स्पोर्ट्स टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई की है।
वहीं इस घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं कुछ युवकों के साथ स्पोर्ट्स टीचर के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं पुलिस ने स्पोर्ट्स टीचर को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला ओल्ड जीडीसी कॉलेज से सामने आया है, जहां फर्स्ट ईयर की छात्रा ने स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके पहले छात्राओं ने हिन्दूवादी संगठन से जुड़े कुछ युवकों को बुलाया था, जिसके बाद छात्राओं ने युवकों के साथ मिलकर टीचर की जमकर पिटाई की है। वहीं पिटाई के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पोर्ट्स टीचर को पकड़कर थाने लाकर कार्रवाई की है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि टीचर ने छात्राओं को कॉलेज में बुलवाया और बैड टच किया था।
छात्राओं के विरोध के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर टीचर के खिलाफ बैड टच मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है की, इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, छात्राओं को पहले लिखित शिकायत करनी थी, जिस पर कॉलेज में बनी अनुशासन समिति और महिला समिति संज्ञान लेकर कार्रवाई करती, लेकिन छात्राओं ने बाहरी युवकों को बुलाकर टीचर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं अब जो दोषी होगा, उसके खिलाफ प्रबंधन शिकायत दर्ज करवाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कॉलेज में हड़ंकंप मच गया, जहां छात्र-छात्राओं के बीच इस घटनाक्रम को लेकर दिन-भर चर्चा चलती है।
ये भी पढ़े- MP News: मध्यप्रदेश के खेत उगलेंगे सोना, कमाल करेगी मोहन सरकार की योजना












Click it and Unblock the Notifications