MP News: कमलनाथ के गढ़ में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल, छिंदवाड़ा में भी BJP का फहराएंगे परचम- वीडी शर्मा
MP News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता इसे पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होना बता रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भाजपा लगातार हमारे नेताओं को धमका कर अपनी पार्टी की सदस्यता दिला रही है।
विष्णुदत्त शर्मा कहा कि ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है। उन सभी कांग्रेस नेताओं का पार्टी में स्वागत करता हूं। सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी अपना एक परिवार है। परिवार के नाते से हम सब मिलकर काम करेंगे और इस बार छिंदवाड़ा में भी जीत का परचम लहराएंगे।

प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे और सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत प्राप्त कर इतिहास रचेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कही।
यह कांग्रेस नेता हुए पार्टी में शामिल
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा जिले से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पटेल सहित 50 से अधिक सरपंच, ब्लॉक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जबलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष चन्द्रकिरण गिरी, उनके पति सरपंच दयानंद गिरी, सरपंच दिनेश मस्कोले, शोक पटले, जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया के पति मुकेश गोटिया और सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गाप्रसाद दाहिया ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्रीमती आशा गोटिया को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि आज BJP में छिंदवाड़ा के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पटेल, कांग्रेस क्षेत्रीय अध्यक्ष गोलू पटेल, कांग्रेस के नेता श्री राकेश पटेल, दीपक पटेल, 10 से अधिक सरपंच, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और जबलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष चन्द्रकिरण गिरी, उनके पति सरपंच दयानंद गिरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर जिस प्रकार से आज भाजपा की सरकार काम कर रही है, उससे प्रभावित होकर आज छिंदवाड़ा के लोगों ने भी संकल्प लिया है कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत का परचम फहराएंगे और भारतीय जनता पार्टी को 370 सीटों के पार पहुंचाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी भाई-बहनों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications