पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए दतिया पहुंची छत्तीसगढ़ की राज्यपाल

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके सड़क मार्ग से पहुंची दतिया, पीचांबरा पीठ पर की विशेष पूजा, राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सड़क मार्ग से ग्वालियर हुईं रवाना

दतिया, 23 जून। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके गुरुवार को दतिया पहुंची। यहां गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को पुष्प गुच्छ देकर सर्किट हाउस पर उनका स्वागत किया। राज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की और वन खंडेश्वर महादेव जी का जल अभिषेक किया।

temple
राज्यपाल सड़क मार्ग से पहुंची दतिया
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके गुरुवार को सड़क मार्ग से दतिया पहुंची थी। दतिया पहुंचते ही सर्किट हाउस पर दतिया एसपी अमन सिंह और कलेक्टर संजय कुमार ने राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का स्वागत करने के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का सम्मान किया।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीतांबरा पीठ में की विशेष पूजा
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल पीतांबरा पीठ में विशेष पूजा के लिए पहुंची। यहां उन्होंने मां बगलामुखी की विशेष पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में ही वन खंडेश्वर महादेव जी का जल अभिषेक भी किया। यहां मंदिर के पुजारियों द्वारा राज्यपाल को विशेष पूजा करवाई गई।
पूजा के बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर हो गई रवाना
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मां पीतांबरा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद वे सड़क मार्ग से होते हुए वापस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+