MP: बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित निकाला, बाहर आते ही खुशी से झूम उठे लोग

छतरपुर: बोरवेल में गिरी 4 साल की मासूम बच्ची को एनडीआरएफ की टीम ने रस्सी के सहारे विशेष तकनीक लगाकर सकुशल बाहर निकाल लिया है। बच्ची डरी-सहमी नजर आ रही थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।

छतरपुर में बोरवेल में गिरी बच्ची को 4 घंटे में सुरक्षित निकाला

मप्र के छतरपुर जिले के ललगुवां गांव में खेत में गिरी 4 साल की मासूम बच्ची को एनडीआरएफ की टीम ने विशेष ​प्रयासों से सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया है। बच्ची को बचाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ सहित ​जनप्रतिनिधियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। मौके पर तीन से चार जेसीबी बोर के पास खुदाई करने में जुटी थीं। बता दें कि महज पांच से छह घंटों में एनडीआरएफ ने बच्ची का सफल रेस्क्यू कर लिया है। विशेष तकनीक से रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाल लिया गया।

Recommended Video

    मप्र के छतरपुर जिले में ललगुवां गांव में बोरवेल में मासूम बच्ची गिरी
    छतरपुर में बोरवेल में गिरी बच्ची को 4 घंटे में सुरक्षित निकाला


    जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार बिजावर के ललगुवां में 4 साल की मासूम बच्ची राशि विश्वकर्मा अपनी मां के साथ खेत में फसल काटने आई थी। एनडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने शाम को मौके पर पहुंचकर बच्ची का रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया था। बताया गया कि बच्ची करीब 30 फीट गहराई पर जाकर फंसी हुई है। टीम के सदस्य टॉर्च की रोशनी में उससे बात करते रहे। बच्ची को संबल दिया गया। जेसीबी मशीनों से बोरवोल में बच्ची के फंसे होने की गहराई तक गड्ढा खोदना शुरु कर दिया गया था। इस रात करीब सवा नौ बजे के आसपास एनडीआरएफ की टीम ने विशेष तकनीक लगाकर बच्ची को निकालने का प्रयास किया और बच्ची को समझाया। बच्ची भी उनकी बात को समझ गई और उसे चार से पांच घंटे की मेहनत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
    छतरपुर में बोरवेल में गिरी बच्ची को 4 घंटे में सुरक्षित निकाला

    बच्ची के बाहर आते ही खुशी से झूम उठे सभी

    एनडीआरएफ के जवानों ने बच्ची को बाहर निकालना शुरू किया और महज चंद मिनट बाद बच्ची उनके हाथ में थी। जैसे ही बच्ची बाहर निकली मौके पर खुशी की लहर दौड़ गई। एनडीआरएफ के जवानों सहित मौजूद तमाम लोग खुशी से झूम उठे और जयकारे लगाने लगे। माता-पिता खुशी से उछल पड़े। हालांकि बच्ची काफी सहमी हुई थी। उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बच्ची ठीक है। बता दें कि कलेक्टर और एसपी बच्ची के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+