बरमदेव चबूतरे पर मत्था टेकना दलित महिला को भारी पड़ा , बेहोश होने तक पीटा
Bundelkhand में हर दिन एक न एक जिले से दलित प्रताड़ता और हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। दमोह के देवरान के बाद छतरपुर के बमीठा इलाके से एक मामला सामने आया, जिसमें एक मानसिक पीड़ित महिला ने झाड़फूंक के दौरान बरमदेव के चबूतरे पर मत्था टेक दिया। मौके पर मौजूद पंडित को यह नगार गुजरा और उन्होंने अपने सहयोगी से बोलकर महिला को लाठियों से पीटने की सजा दिला डाली। युवक ने महिला को बेहोश होने तक लाठी से पीटा।

Bundelkhand में बीते कुछ दिनों से दलित उत्पीड़त और जाती संघर्ष जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दमोह के पथरिया में देवरान गांव में अहिरवार समाज के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या के ठीक दूसरे दिन एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या हो गई थी। यह मामला थमा भी नहीं था कि छतरपुर के बमीठा में चौका कोढ़न गांव से दलित महिला पर अत्याचार और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महादेव अहिरवार की पत्नी ऊषा मानसिक रुप से बीमार है। उसके इलाज के साथ परिजन उसे देवी-देवताओं के स्थान पर ले जाकर पूजा-पाठ भी करा रहे हैं। इसी लिए परिजन बीते रोज उसे चौका कोढ़न गांव स्थित सिद्ध बरमदेव के स्थान पर लेकर पहुंचे थे। यहां महिला ने बरमदेव के चबूतरे पर ऊपर जाकर मत्था टेक दिया। इससे गांव के सुंदर पंडित नाराज हो गया। उसने महिला और उसके परिजन से मौके पर ही गाली-गलौज करते हुए महला को चबूतरा से उतारने को कहा था। सुंदर ने अपने साथ मौजूद कल्लू पटेल से महिला को सबक सिखाने की बात कही तो कल्लू ने लाठी उठाकर ऊषा को मारना शुरु कर दिया। उसने महिला को बेहोश होने तक मारा।
महिला को बमुश्किल बचाकर ऑटो से थाने लेकर पहुंचे
परिजन व महादेव ने कल्लू पटेल व सुंदर के अत्याचार से जैसे-तैसे पीड़ित महिला को बचाया और वे उसे ऑटो से बमीठा थाना लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने महिला के पति महादेव की शिकायत मारपीट करने वाले कल्लू पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इधर महिला को मुलाहजे के लिए तीन अस्पतालें में भटकना पड़ा। बहले बमीठा अस्पताल भेजा गया, यहां डॉक्टर न होने से खजुराहो और बाद में राजनगर अस्पताल भेजा गया।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
बमीठा थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना बीते रोज की है। मामले में एफआईआर और एमएलसी के बाद विभिन्न धाराओं सहित एससी.एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कल्लू पटेल पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications