2 महीनों में 6 चीतों की मौत पर केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया- लापरवाही या कुछ और रही वजह?
Cheetah Death: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छह चीतों की मौत के बाद केंद्र सरकार का जवाब सामने आया है। केंद्र सरकार ने अधिकारियों की लापरवाही को लेकर भी जवाब दिया है।

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno) में दो महीने के भीतर तीन शावकों सहित छह चीतों की मौत को लेकर जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने मौत के पीछे की वजह बताई है। केंद्र सरकार ने चीते की मौत के पीछे किसी भी तरह से चूक से इनकार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी चीते की मौत के पीछे कोई चूक नहीं है।
चीता के शावकों की मौत पर भी आया केंद्र का जवाब
सरकार ने चीता के तीन शावकों की मौत के मामले में भी जवाब दिया है। सरकार ने कहा कि वैश्विक वन्यजीव साहित्य में स्पष्ट रूप से चीतों के बीच 90% प्रतिशत शिशु मृत्यु दर का उल्लेख है। केवल भारत में ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में चीता के शावकों की मौत होती है।
हमने चीते के ऊपर कोई परीक्षण नहीं किया: केंद्र
केंद्र सरकार ने कहा कि हमने दो अफ्रीकी देशों से कूनो नेशनल पार्क लाए गए किसी भी चीते के साथ कोई परीक्षण नहीं किया है। चीता एक साथ झुंड में रहते हैं, इसलिए एक पुरुष चीता के साथ एक मादा चीता का संभोग भी किसी परीक्षण के रूप में नहीं किया गया था।
Recommended Video
कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए नामीबिया भेजा जाएगा
दो नर चीतों के आक्रामक होने के चलते एक मादा चीता की मौत हो गई थी। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि चीता संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को चीता परियोजना के तहत दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया में अध्ययन दौरे के लिए चुना जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित चीता सुरक्षा बल के संरक्षण, संरक्षण, संवर्धन एवं प्रस्तावित वित्तीय संसाधनों सहित हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित चीता सुरक्षा बल के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रस्तावित वित्तीय संसाधनों सहित हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमलोग चीते को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications