MP-CG अनूपपुर सीमा में बस में मिले वोस्फोतक का मामला, बारूद विक्रेता के घर छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा
Anuppur News: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार नजर रख रहीं हैं। साथ ही कोतमा शहर में विस्फोटक रखने वालो पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दबिश देते हुए आठ बोरी विस्फोटक पदार्थ जप्त किया हैं। इस मामले में और बड़ा खुलासा होने की आशंका हैं।
जानकारी के अनुसार कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक एक गांधी चौक निवासी राहुल अग्रवाल रिहायसी क्षेत्र में बारूद तथा पटाखे से संबंधित कारोबार किया जा रहा था। बताया जा रहा हैं कि बस में दो बैग विस्फोटक पदार्थ के तार कोतमा से जुड़ने की बात कहीं जा रहीं थी, इसके बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम में एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की, एसडीओपी कोतमा, तहसीलदार ईश्वर प्रधान, थाना प्रभारी कोतमा सहित पुलिस बल कोतमा के रिहायसी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा कारोबारी के निवास में छापामार कार्यवाई की गई।

इस दौरान पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया,मौके पर संचालक राहुल अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए थाना ले गई। तथा घर के अंदर बने गोदाम की जांच रात जारी हैं। पड़ोसियों ने बताया कि लंबे समय से पटाखे का कारोबार राहुल अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा था।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही बस से विस्फोटक से भरे दो बैग पुलिस व एसएसबी स्टेटिक सर्विलांस टीम ने जप्त किया था, जप्त विस्फोटक सामग्री की जांच में 04 पैकेट में 10-12 किग्रा.(सफेद पाउडर एवं डार्क ग्रे पाउडर) विस्फोटक पाउडर, सुतली एवं विस्फोटक बनाने में उपयोग किया जाने वाला तार बरामद हुआ। जिस पर थाना रामनगर में धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधिक्षक अनूपपुर जितेन्द्रं पवॉर ने बताया कि बस में मिले विस्फोटक सामग्री से जुडे लोगों की जानकारी जुटाई जा रहीं हैं कार्यवाई अभी जारी हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला अनूपपुर, मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications