MP: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ भोपाल में मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सार्वजानिक स्थल पर मीडिया से वार्ता करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में कलेक्टर ने बीजेपी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था। जिसके बाद प्रेस वार्ता के आयोजक एसएस उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Case filed against BJP spokesperson sambit patra in Bhopal

जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 27 अक्टूबर को भोपाल स्थित नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग के सामने मीडिया से वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस संबंध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की और आरोप लगाया था कि बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस गैर कानूनी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस राज्य में अगले महीने चुनाव है, वहां बिना इजाजत कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे कर सकता है। कांग्रेस ने आयोग से मांग की थी कि पात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

आयोग के निर्देश पर भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े द्वारा कराई गई जांच में पाया कि पत्रकार वार्ता के लिए आयोजकों ने दोपहर 1 से 3 बजे तक की अनुमति मांगी थी, लेकिन पत्रकार वार्ता 12 बजे शुरू कर दी गई। इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने आयोजकों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर के आदेश दिए थे। बता दें कि इस मामले में पुन: जांच में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए वीडियो और फोटो में संबित पात्रा की मौजूदी स्पष्ट दिखाई दी, जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस देकर इस संबंध में जवाब देने और अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया। मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए आरोपियों की सूची में डॉ. पात्रा का नाम भी जोड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+