MP News: सीएम शिवराज के जबलपुर से लौटते ही आज नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, 3 विधायकों के नामों पर बनी सहमती

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर डर से लौटे ही आज रात 8:30 बजे तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। नए मंत्रियों को लेकर संगठन में लगभग सहमती बन गई है। पार्टी सूत्रों की माने तो राजेंद्र शुक्ला गौरी शंकर विषय और राहुल लोधी के नाम तह गए हैं।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो भाजपा संगठन की कुछ बड़े नेताओं ने सीएम शिवराज के समक्ष मंत्रिमंडल विस्तार से ज्यादा नुकसान होने की बात रखी है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार फैसला कई बैठकों के बाद लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आज सीएम के जबलपुर से लौटने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को आगे बढ़ाया जाएगा और रात 8:30 बजे शपथ समारोह हो सकता है। बता दे समय कैबिनेट में मंत्रियों के चार पद रिक्त हैं।

Cabinet expansion in Shivraj government fixed, oath may be taken today, Rahul Lodhi Rajendra Shukla

पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ला और पूर्व मंत्री व विधायक गौरी शंकर बिसेन के नाम लगभग तय हो चुके हैं। दो और नाम पर अंतिम फैसला होना है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीसरा नाम राहुल लोधी का तय हो सकता हैं। चौथे नाम पर चर्चाएं चल रही है।

मंत्री बनाने के ये हो सकते है कारण

राजनीतिक समीकरणों के साथ ही इस विस्तार से भाजपा के नेताओं की नाराजगी भी दूर की जाएगी। दरअसल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अभय मिश्रा के आने से रीवा के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल नाराज बताए जा रहे थे। अभय मिश्रा उनके खिलाफ पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। अभय मिश्रा को शामिल करने के बाद राजेंद्र शुक्ल की नाराजगी दूर करना थी। इसके चलते उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। उनके मंत्री बनाए जाने से मंत्रिमंडल में ब्राह्मण नेतृत्व भी मजबूत होगा।

भाजपा ने हाल ही में बालाघाट जिले की बैहर और लांजी विधानसभा से उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन उम्मीदवारों को गौरी शंकर बेसिन का भी सहयोग मिल सके, इसके लिए उनकी नाराजगी को भी दूर किया जा रहा है। वे मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। हालांकि उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया था। लेकिन फिर भी वे मंत्री पद चाहते थे। उनके समाज के भी इस जिले में खासे वोट हैं, जिन पर बिसेन का खाता प्रभाव है। इसलिए बिसेन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

वही बुंदेलखंड में लोधी वोटर्स को साधने के लिए भाजपा पहली बार ऐसा दाब लगा सकती है। पहली बार के विधायक राहुल लोधी को मंत्री बनाए जाने के अटकलें चल रही है। राहुल लोधी टीकमगढ़ जिले की खरगापुर से विधायक के राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे भी हैं। उमा भारती को भी साधने के लिए राहुल लोधी को मंत्री बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+