Budhni से BJP ने 'शिव' पुत्र 'कार्तिकेय' नहीं बल्कि रमाकांत भार्गव को बनाया प्रत्याशी, ऐसा रहा सियासी सफर

Budhni Assembly By Election 2024 के लिए BJP संगठन ने टिकट की घोषणा कर दी है, जहां संगठन ने अबकी बार रमाकांत भार्गव को बुधनी से प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत भार्गव इससे पहले विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिक सिंह चौहान टिकट की रेस में शामिल थे, लेकिन BJP संगठन ने कार्तिकेय सिंह चौहान समेत तमाम अन्य उम्मीदवारों को छोड़ वरिष्ठ नेता रमाकांत भार्गव को बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

Vidisha

शिवराज के छोड़ी थी सीट

जानकारी के मुताबिक, रमाकांत भार्गव विदिशा जिले के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं, जहां वे तमाम अलग-अलग पदों पर भी रह चुके हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान रमाकांत भार्गव ने शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट छोड़ी थी, जिसके बाद अब संगठन ने उन्हें इस समर्पण और त्याग का पुरस्कार देते हुए बुधनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान समेत तमाम नाम रेस में शामिल थे, लेकिन आखिर वक्त में संगठन ने वरिष्ठ नेता रमाकांत भार्गव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

कुछ ऐसा है सियासी समीकरण

बुधनी विधानसभा सीट पर अबकी बार कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है, जहां कांग्रेस भी बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। उधर, कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होते ही बुधनी विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने मिलेगी, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल आमने-सामने नजर आएंगे। बहरहाल, बुधनी की जनता किसे सेवा का मौका देती है, ये आने वाले चुनाव परिणाम बताएंगे.

ये भी पढ़े- 'आंख पर पट्टी बांधकर सरकार चला रहे हो...', सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+