MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की दूसरी सूची, तीन सामान्य जाति से उम्मीदवार
MP Assembly Elections 2023: आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने अपनी 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अब तक कांग्रेस पार्टी को छोड़कर प्रदेश में भाजपा आम आदमी पार्टी और बसपा अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अब तक एक भी सूची जारी नहीं की है।
बसपा ने जिन्होंने उम्मीदवारों की सूची जारी करी है। उसमें जबलपुर पूर्व से बालकिशन और भिंड से रक्षपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले 10 अगस्त को बसपा ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक दोनों सूची मिलकर BSP ने 16 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए। बसपा ने सीहोर जिले में सीहोर विधानसभा क्षेत्र 169 से कमलेश दौहरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वही भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट से विश्राम सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया गया है।

खास बात यह है कि दलित वर्ग की राजनीति करने वाली पार्टी बीएसपी ने पहली सूची में दलित वर्ग की ही अनदेखी कर डाली थी। पहली सूची में महज एक अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति कोई इसमें स्थान दिया गया। जबकि आज जारी की गई सूची में 6 अनुसूचित जाति और तीन सामान्य प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications