'आटे में नमक बराबर चलती है रिश्वत', PM आवास योजना में घूस की शिकायत पर बोलीं BSP विधायक
'आटे में नमक बराबर चलती है रिश्वत', PM आवास योजना में घूस की शिकायत पर बोलीं BSP विधायक
भोपाल, 28 सितंबर: बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है, लेकिन इन परेशानियों से इतर मध्य प्रदेश की बीएसपी विधायक राम बाई सिंह ने बताया कि घूस के क्या पैमाना होना चाहिए। बीएसपी विधायक राम बाई सिंह ने अपने एक बयान में कहा, 'आटे में नमक बराबर रिश्वत चल सकती है।' बता दें, राम बाई सिंह पथरिया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की विधायक है।
Recommended Video

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएसपी की चर्चित विधायक राम बाई सिंह के पास सतऊआ गांव के कुछ लोग अधिकारियों की शिकायत लेकर पहुंचे थे। आरोप था कि पीएम आवास के नाम पर सहायक, सचिव हज़ारों रुपए वसूल रहे थे। इसी के बाद विधायक ने गांव में पहुंचकर जन चौपाल लगाई, जिसमें गांव वालों ने अधिकारियों के सामने ही उनकी शिकायत की। गांव वालों का आरोप था कि अधिकारियों द्वारा 5 से 10 हज़ार रुपए तक रिश्वत ली जाती है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीएसपी विधायक राम बाई ने कहा, 1,000 रुपए लेते तो कोई दिक़्कत नहीं थी। आटे में नमक चलता है, हम तुमसे मना नहीं कर रहे हैं। किसी से पूरी थाली कैसे छीन सकते हो? हमें भी पता है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है, लेकिन इतना भ्रष्टाचार ठीक नहीं। कहा कि सवा लाख के घर में 5-10 हजार की रिश्वत लेना गलत है।
इस दौरान विधायक ने रोजगार सहायक से कहा कि यदि तुम्हारी बात की जाए तो तुम्हारे घर में 1 लाख रुपए का बाथरूम बना होगा और यहां गरीब सवा लाख में अपना पूरा घर बना रहे हैं। इसके बाद भी यदि आप उनसे 5 से 10 हजार लेंगे तो शर्म आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications