लोकसभा चुनाव 2019 : BSP प्रत्याशी ने एनवक्त पर छोड़ा चुनावी मैदान, वजह बन गई पहेली

Rajgrah News, राजगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इस बीच कई राज्यों में प्रत्याशी के नामांकन पत्रों की छंटनी का भी काम चल रहा है। प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से पीछे हटने व डटे रहने के लिए मनाने का सिलसिला भी जारी है।

 bsp candidate withdrawn nomination form Rajgarh Seat Of MP

कई निर्दलीय प्रत्याशी मान-मनुहार बाद नामांकन वापस भी ले रहे हैं, मगर मध्य प्रदेश के राजगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र (Rajgarh Lok Sabha Elections) से बसपा प्रत्याशी पीछे हट गई हैं। किसी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव मैदान छोड़ने का यह मामला चर्चा का​ विषय बना हुआ है। हालांकि एनवक्त पर चुनाव मैदान छोड़ने की वजह नहीं आई है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा से बसपा पार्टी की उम्मीदवार निशा त्रिपाठी ने अपना नामांकन वापस लेकर खुद को चुनावी मैदान के अलग कर लिया है। त्रिपाठी के इस फैसले को लेकर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि आखिर bsp की महिला प्रत्याशी ने किसके डर से मैदान छोड़ दिया है।

यहां जानिए राजगढ़ लोकसभा सीट का पूरा विवरण

राजगढ़ लोकसभा सीट से बसपा ने पहली बार महिला प्रत्याशी को मौका देकर मैदान में उतारा था। गुना की रहने वाली निशा त्रिपाठी बसपा नेता डॉक्टर ओपी त्रिपाठी की पत्नी हैं। टिकट मिलने के बाद से ही निशा त्रिपाठी अपनी जीत का दावा कर रही थी।

नामांकन दाखिल करने के दौरान वो बग्गी पर सवार होकर गई थीं। उनकी नामांकन रैली में काफी भीड़ भी थी, जिसे देखकर लग रहा था कि इस बार राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस, भाजपा व बसपा में त्रिकोणी मुकाबला हो सकता है, लेकिन बीच चुनाव मैदान में से अचानक निशा त्रिपाठी ने अपना नामांकन वापिस लिया है। इसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चाओं में बना है कि आखिर जीत का दावा करने वाली निशा त्रिपाठी किससे डर गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+